Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मृत महिला के खाते से 10 लाख निकाले:बैंक कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप, मुकदमा दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में बैंक कर्मियों और अधिकारियों के मिलीभगत से मृत महिला के खाते से 10 लाख रुपए निकाल लिए गए। ने इंडियन बैंक की स्वास्थ्य भवन शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों पर उनकी मृत भाभी के खाते से 10 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। महिला के ड्राइवर ने जल्द शादी कर पैसे निकल लिए। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के आदेश पर वजीरगंज पुलिस ने चालक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नाका के राजेंद्र नगर निवासी यतेंद्र कुमार पंत ने बताया उनकी भाभी गीता पंत का एकाउंट इंडियन बैंक में था। 6 मई 2021 को भाभी का निधन हो गया था। इससे पहले उनके भाई का भी देहांत हो चुका था। दोनों की मौत के बाद उनके चालक पवन ने धोखाधड़ी कर संपत्ति हड़पने की कोशिश की। इस दौरान 8 मई 2022 को पारा थाने में केस भी दर्ज कराया गया था। ड्राइवर में बैंक खाते से निकाले रुपए यतेंद्र ने बताया कि बाद में उन्हें भाभी के बैंक खाते के संचालन की जानकारी हुई। 30 मई को उन्होंने शाखा प्रबंधक को पत्र देकर एकाउंट बंद करने के लिए कहा। उस समय खाते में 28.11 लाख रुपए जमा थे। इसके बाद कोर्ट से खुद को उत्तराधिकारी घोषित होने के बाद जब वह दोबारा बैंक पहुंचे तो खाते में सिर्फ 18 लाख रुपए ही बचे थे। जांच में पता चला कि बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से ड्राइवर पवन ने खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए। यतेंद्र का आरोप है कि इस मामले में जब उन्होंने ब्रांच मैनेजर से जानकारी मांगी तो सही जवाब नहीं मिला और उनके साथ अभद्रता भी की गई। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम बैंक से संपर्क कर रही है। विवेचना में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई गौशाला में मरणासन्न गोवंश को कुत्तों ने नोचा:स्थानीय युवा ने वीडियो जारी कर व्यवस्था पर उठाए सवाल
    Next Article
    बीएसपी बैठक में युवक ने खुद पर पेट्रोल डाला:ललितपुर में कार्यकर्ता पर बीमा के नाम पर पैसे हड़पने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment