Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bengal Elections 2026: मिथुन चक्रवर्ती का TMC पर हमला, बोले- हार के डर से मचाया जा रहा है बवाल

    22 minutes from now

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मिथुन चक्रवर्ती ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार किया गया था, और उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर विधानसभा चुनावों में हार के डर से इस प्रक्रिया को मुद्दा बनाने का आरोप लगाया। चक्रवर्ती ने कहा कि एसआईआर किसी के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करता है। उन्होंने पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक रोड शो के दौरान ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, किसी अन्य राज्य में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है। इसे संविधान के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित किया गया है। तमिलनाडु में यह सुचारू रूप से संपन्न हुआ। पश्चिम बंगाल को छोड़कर कहीं और कोई समस्या नहीं थी। चक्रवर्ती ने दावा किया, पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार एसआईआर को लेकर हंगामा कर रही है, क्योंकि उन्हें (पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को) हार का डर सता रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना चार मई को होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Salary Hike Protest In Noida | ग्रेटर नोएडा में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर भारी हिंसा, पुलिस की गाड़ियां पलटीं, पत्थरबाजी और आगजनी
    Next Article
    नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी:लीडरशिप में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा होगी; संसद में भी 3 दिन विशेष सत्र होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment