Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीएचयू में गलत सर्जरी का मामला, मंत्रालय ने लिया संज्ञान:14 को कारण बताओ नोटिस, विवि प्रशासन ने बताया जिम्मेदार; 7 दिन में मांगा जवाब

    3 hours ago

    2

    0

    बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में बलिया निवासी राधिका देवी (71) की 7 मार्च को हुई गलत सर्जरी के मामले में अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद जहां प्रशासन ने 14 लोगों को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं अब उपकुलसचिव विजिलेंस की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके लिए सात दिन का समय दिया गया है। जानिए क्या था मामला ट्रॉमा सेंटर में महिला राधिका देवी को स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर की समस्या होने पर 24 फरवरी को न्यूरो सर्जरी वार्ड में डॉ. अनुराग साहू के निर्देशन में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज भी डॉ. साहू के निर्देशन में चल रहा था। इस बीच 7 मार्च को न्यूरो सर्जरी की जगह आर्थो विभाग के डॉ. अमित रस्तोगी के निर्देशन वाली डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन थियेटर में इसी महिला की जांघ में चीरा लगा दिया। जब पता चला कि जांघ की हड्डी सही है और यह महिला दूसरी राधिका देवी है तो सभी के होश उड़ गए। इसके बाद 18 मार्च को इसी महिला की न्यूरो सर्जरी विभाग की टीम ने सर्जरी की। महिला की 27 मार्च को मौत हो गई तो उनके पोते मृत्युंजय पाल ने निदेशक और कुलपति से शिकायत कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। पहले बीएचयू ने कार्रवाई की कही थी बात आईएमएस निदेशक की ओर से प्रो. अजीत सिंह की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी ने जांच कर रिपोर्ट निदेशक को सौंपी। निदेशक ने रिपोर्ट कुलपति को भेजी, जिसके बाद 29 अप्रैल को बीएचयू प्रशासन ने एक रिपोर्ट जारी कर गलत सर्जरी के इस प्रकरण में आर्थो विभाग, न्यूरो सर्जरी, एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों व कर्मचारियों को जिम्मेदार मानते हुए 14 लोगों पर कार्रवाई की बात कही थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 14 को बताया जिम्मेदार, सामने नहीं आया नाम ट्रॉमा सेंटर में गलत सर्जरी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार की देर शाम विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एक रिपोर्ट जारी कर आर्थो विभाग, न्यूरो सर्जरी, एनेस्थीसिया विभाग और नर्सिंग विभाग के 14 डॉक्टरों व कर्मचारियों को जिम्मेदार बताते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से जारी रिपोर्ट में जिम्मेदार लोगों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। अब सवाल यह है कि जब 14 लोगों को जिम्मेदार बताया जा रहा है तो उनके नाम क्यों नहीं सार्वजनिक किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैंक कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम:पांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई भेदभाव के विरोध में किया प्रदर्शन
    Next Article
    विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान:वनडे वर्ल्डकप जिताने वाली हरमनप्रीत कप्तान, उस टीम की 11 खिलाड़ी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment