Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चे से कुकर्म-हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया:हरदोई में मेले से अपहरण किया, फिरौती न देने पर की थी वारदात

    6 hours ago

    2

    0

    हरदोई में 7 साल के बच्चे के अपहरण के बाद हत्या के आरोपी महनूर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर एक दिन पहले ही 50 हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ था। पुलिस के मुताबिक, बुधवार तड़के 3 बजे पुलिस ने 27 साल के महनूर को रोका तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ शहर से 50 किमी दूर बाबटमऊ में हुई। पुलिस के मुताबिक, महनूर ने 3 मई को साथियों के साथ मेले में गए बच्चे का अपहरण किया था। पिता को फोन कर 7 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पैसा न देने पर आरोपियों ने बच्चे के साथ कुकर्म किया, फिर उसकी हत्या कर दी। शव को खेत में दफना दिया। पुलिस को जिस नंबर से फिरौती की कॉल आई थी, उसे ट्रेस करते हुए टीम कानपुर पहुंची। वहां से मंगलवार को दो आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया था। फिर उनकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने कन्नौज निवासी महनूर का नाम बताया। उसके दो और नाम थे- शहनूर और मेनुद्दीन। वह नाम बदलने में माहिर था। उस पर 12 मुकदमे दर्ज थे। महनूर पहले भी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार हो चुका था। उसके पिता कन्नौज में खेती करते हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। एनकाउंटर से जुड़ी हुई तस्वीरें… पुलिस बोली- रोका तो फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में गोली लगी पुलिस के मुताबिक, महनूर की तलाश में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। तड़के 3 बजे बाबटमऊ के पास एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगा। उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके सीने में लगी। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की गोली से एसओजी प्रभारी राजेश कुमार घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अब पूरी घटना पढ़िए… प्रदेश में 3 दिन में दूसरा एनकाउंटर महनूर से दो दिन पहले यानी सोमवार को अंबेडकरनगर पुलिस ने 19 साल के आमिर को एनकाउंटर में मार गिराया था। उसने 2 मई को महिला और उसके चार बच्चों की हत्या की थी। वह महिला से शादी कर उसकी जमीन हड़पना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- गाजियाबाद में ओले गिरे, नोएडा-प्रयागराज में बारिश:आज 45 जिलों में अलर्ट, आंधी चलेगी; 24 घंटे में बाराबंकी में सबसे ज्यादा बरसात यूपी में पिछले 6 दिनों से आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से मौसम साफ है। धूप खिली है। हल्की हल्की ठंडी हवाएं गर्मी से राहत दिला रही हैं। इससे पहले देर रात गाजियाबाद में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। नोएडा, प्रयागराज और मिर्जापुर में बारिश हुई। आज 45 जिलों में बारिश का अलर्ट है। कहीं-कहीं 60 किमी. की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। पूरी खबर पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही के शव से लिपटकर रोई पत्नी, बेहोश हुई:जालौन में चारों पुलिसकर्मियों को IG-DIG ने सलामी दी, हरियाण सड़क हादसे में गई थी जान
    Next Article
    कानपुर-सागर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा:बारात से लौट रही वैन में डंपर से टक्कर, पीछे से आ रही 4 गाड़ियां भी टकराईं, 16 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment