Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चों के विवाद में सीतापुर में धारदार हथियार चले:दोनों पक्षों के 6 लोग गंभीर घायल, लखनऊ रेफर, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र के बंगरहा गांव में मंगलवार देर रात बच्चों को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते धारदार हथियार चलने लगे। इस दौरान दोनों ओर से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया घटना की सूचना मिलते ही रेउसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेउसा भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। 3 तस्वीरें देखिए… घायलों में एक पक्ष से हरीश शुक्ला (40), नागेंद्र (58), रमेश शुक्ला (50) और मुनेश शुक्ला (70) शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से संदीप अवस्थी और किशोरी धोबी घायल हुए हैं। सभी घायल ग्राम बगराह ईरापुर, थाना रेउसा क्षेत्र के निवासी हैं थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि विवाद की वास्तविक वजह सामने लाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर महोत्सव में गुरदास मान नाइट्स:हजारों युवा देर रात तक पंजाबी गानों पर झूमे
    Next Article
    मुज़फ़्फ़रनगर में बंदर ने बच्चे को बनाया बंधक:पशु प्रेमी ने सूझबूझ से किया सुरक्षित रेस्क्यू, बंदर को मोबाइल थमाकर बच्चे को खींचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment