Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चे का मर्डर, कपड़ों को बेटा समझ रही मां…VIDEO:झांसी में बोली- मुझे मार देता, कलेजे के टुकड़े को न काटता; मारकर बाप ने जान दी थी

    2 hours ago

    2

    0

    झांसी में शुक्रवार-शनिवार की रात को 3 साल के इकलौते बेटे की हत्या करके पिता प्रेम सिंह रायकवार (38) ने सुसाइड कर लिया। ये सदमा बच्चे की मां आशा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। वो सुध-बुध खो बैठी है। जब बेटा नजर नहीं आया तो कमरे में जाकर उसके कपड़े उठा लाई। कपड़ों को ही बेटा समझकर दुलार करने लगी। यह देख जेठानी कपड़े छीनने लगी तो रोते हुए बोली- ‘मेरे बेटे को मत छीनो।’ कपड़े छीनते ही बेहोश होकर गिर पड़ी। तब परिजन बताते हैं कि बेटा भरत मर गया। तब कहती है- ‘अगर मारना ही था तो मुझे मार देता। मेरे कलेजे के टुकड़े को चाकू से नहीं काटना चाहिए था। इतनी भी लड़ाई नहीं थी। मैंने तो सोचा था कि बाप के पास सोया है। ऐसा पता होता तो कभी नहीं सोने देती। शराब ने घर मिटा दिया।’ ये पूरा मामला रक्सा थाना क्षेत्र के ढिमरपुरा गांव का है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, रक्सा के ढिमरपुरा गांव निवासी प्रेम सिंह रायकवार (38) खेती किसानी करता था। उसकी शादी लगभग 6 साल पहले आशा से हुई थी। उनकी दो बेटी तुलसा (5) और विनीता (4) है। सबसे छोटा बेटा भरत (3) था। प्रेम सिंह और एक अन्य भाई लखपत गांव में रहते थे। जबकि चार भाई, पिता के साथ घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में बने मकान में रहते हैं। प्रेम बहुत शराब पीता था। शुक्रवार को पड़ोसी जाहर पाल के बेटे सुमित की शादी थी। इसमें प्रेम गया था। उसने बहुत शराब पी रखी थी। वह नशे में पंगत को खाना परोस रहा था तो होश नहीं था कि किसे कितनी पूड़ियां परोस दे रहा। किसी को 1 की जगह 4 तो किसी को 2 की जगह 6 पूड़ी परोस रहा था। किसी तरह लोगों ने उसे संभाला। शराब पीकर लौटा और पत्नी से झगड़ा के बाद वारदात पत्नी आशा ने बताया- पति प्रेम पड़ोसी की शादी में खाना खाने गए थे। वहां से शराब पीकर रात 1 बजे घर आए। जब मैंने शराब पीने का कारण पूछा तो झगड़ा करने लगा। तब मैंने अपनी सास से कह दिया। सास ने डांटा तो कमरे में जाकर लेट गया। थोड़ी देर में वो मेरे पास से बेटे भरत को उठाकर ले गया। मैंने देख लिया, सोचा कि पिता के पास लेटा है। तब कमरे के गेट खुले थे। फिर मुझे नींद आ गई। थोड़ी देर बाद जगी तो कमरे के गेट बंद थे। सोचा कि बच्चा दूध पीने नहीं आया। तब मैंने दरवाजा खटखटाया तो कोई जबाव नहीं आया। खिड़की से देखा तो पति फंदे पर लटके थे, लेकिन बच्चा नहीं दिखा। तब जेठानी रचना को जगाया। मैंने दोबारा दरवाजा खटखटाया, क्योंकि मुझे लगा कि बच्चा उठकर दरवाजा खोल देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तब दोबारा खिड़की से देखा तो बच्चा जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। उसका चाकू से गला कटा था। यह देखकर मेरे होश उड़ गए। रतनगढ़ मंदिर जाकर छोड़ी थी शराब आशा ने आगे बताया कि पति बहुत ज्यादा शराब पीते थे। इसी बात को लेकर विवाद होता था। कुछ समय पहले मैं अपने मायके चली गई थी। एक महीने बाद ही पति मुझे लेने आया और वादा किया कि शराब नहीं पिएंगे। तब तो मैं भी आ गई। पिछले महीने हम रतनगढ़ मंदिर गए। वहां पति ने शराब छोड़ने का वादा किया। एक महीने तक शराब नहीं पी, लेकिन 5 दिन से दोबारा शराब पीने लगे थे। ऐसा पता नहीं था कि ये घटना कर देगा। ये मेरे कलेजा का टुकड़ा था। वो भी उसे बहुत चाहते थे। लेकिन मार दिया। उनके दिमाग में नशा घूम रहा था। इस शराब ने मेरा घर उजाड़ दिया। जेठ घर पर नहीं थे जेठानी रचना ने बताया- मैं अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। पति पड़ोस की शादी में गए थे। देर रात देवरानी आशा की आवाज सुनकर जागी, तब घटना का पता चला। मैं भागते हुए खेत पर गई और अपने घरवालों को बुलाकर लाई। इसके बाद डायल 112 पर फोन लगाकर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और कमरे के अंदर गई। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। देवर ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया है। नशे में धुत होकर घर पहुंचा प्रेम के भाई नेकीराम ने बताया- देर रात लगभग 1 बजे प्रेम सिंह घर पर आया। उसकी पत्नी आशा और तीनों बच्चे कमरे के बाहर आंगन में सो रहे थे। वह बेटे भरत को उठाकर कमरे में ले गया। वहां चाकू से बच्चे का गला रेत दिया। इसके बाद साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से झूल गया। देर रात लगभग 2 बजे पत्नी आशा जागी तो बच्चा गायब था। कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। काफी आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। तब आशा ने खिड़की से झांककर देखा तो पति फंदे पर लटका था और बच्चे की लाश जमीन पर पड़ी थी। उसने जेठानी रचना को जगाया। वो दौड़ते हुए हमारे पास खेत पर आई। तब हम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। सीओ बोले- सुसाइड के कारणों की जांच कर रहे हैं सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया सामने आया कि पिता ने बेट की हत्या की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… इकलौते बेटे की हत्या के बाद फंदे से लटका युवक; झांसी में मां की गोद से 3 साल के मासूम को उठा ले गया; 6 साल पहले हुई थी शादी झांसी में एक पिता ने अपने 3 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे की जान लेने के बाद सुसाइड कर लिया। आंगन में सो रही मां देर रात करीब 2 बजे उठी तो बच्चा गायब था। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से अंदर झांकी तो नजारा देखकर चीख पड़ी। बच्चे का खून से लथपथ शव नीचे जमीन पर पड़ा था और पति फंदे से लटक रहा था। महिला के चिल्लाने पर परिजन जगे। वे भी दौड़े पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता-गोलीकांड के आरोपी के अयोध्या में होने का दावा:CCTV में परिवार संग दिखे, पत्नी बोली- राजनीतिक रंजिश में फंसाया
    Next Article
    बदायूं में चलती बोलेरो में लगी आग:बारातियों ने कूदकर बचाई जान, हाइवे पर रोका गया ट्रैफिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment