Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्ची की लाश कनस्तर में ठूंसी, ऊपर से आटा भरा:आगरा में गला काटकर हत्या, किराएदार के कमरे में मिला शव; मां बेहोश

    11 hours ago

    2

    0

    आगरा में जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात करीब 8 बजे किराएदार के कमरे में रखे एक कनस्तर से बच्ची की लाश मिली। ऊपर आटा भरा हुआ था। वारदात के बाद से किराएदार फरार है। पुलिस को शक है कि उसी ने हत्या की है। बच्ची मंगलवार दोपहर 2 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। 30 घंटे बाद पुलिस ने उसका शव बरामद किया। बेटी की लाश देखकर मां प्रीति बेहोश हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया और लोग सड़क पर उतर आए। फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया और पथराव किया। कुछ गाड़ियों को तोड़ने की भी कोशिश की गई। सूचना पर डीसीपी सिटी अली अब्बास फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना थाना ताजगंज क्षेत्र की है। डीसीपी सिटी ने बताया- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शव पर और कोई चोट है या नहीं। आरोपी किराएदार के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में 10 टीमें लगाई गई हैं और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- पिता बोले- घर के बाहर खेलते समय लापता हुई सिद्धार्थ नगर गोबर चौकी के रहने वाले दिनेश (45) के घर में जूते का कारखाना है। घर के ठीक सामने उनका एक और मकान है। इस मकान के ग्राउंड फ्लोर पर जूतों का गोदाम है। घर के ऊपर एक कमरा है, जिसमें किराएदार सुनील रहता है। वह पेंटिंग के काम करता है। उन्होंने बताया- मंगलवार दोपहर 2 बजे मोहल्ले के कुछ बच्चे आए। बेटी प्रज्ञा उनके साथ खेलने चली गई। काफी देर तक वह दिखाई नहीं दी। मैंने सोचा कि बेटी ट्यूशन पढ़ने चली गई होगी। लेकिन शाम के 4:30 बजे गए। इसके बाद भी वह घर लौटकर नहीं आई। उसकी मां प्रीति को चिंता हुई। फिर हम लोगों ने बेटी को आसपास तलाश किया। ट्यूशन टीचर को फोन कर बेटी के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने बताया कि प्रज्ञा आज नहीं आई है। पुलिस ने 4 टीमें बनाईं, मोहल्ले के CCTV खंगाले पिता ने बताया- मैंने पुलिस को सूचना दी। मोहल्ले के लोग और हम लोग आसपास खोजते रहे। पुलिस ने गलियों में लगे CCTV खंगाले। इसमें दोपहर 2:00 बजे प्रज्ञा गली के बाहर एक दुकान पर चिप्स का पैकेट लेती नजर आई। फिर वह वहां से वापस जाती दिखी। पुलिस ने देर शाम मेरी तहरीर पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली। ACP पीयूष कांत राय के नेतृत्व में 4 टीमें बनाई गईं। पुलिस की एक टीम घर के आसपास के कैमरे देख रही थी। दूसरी टीम घरवालों से बातचीत और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही थी। ‘गुमशुदगी दर्ज कराने थाने तक गया किराएदार, फिर लापता’ पिता ने बताया- तीसरी टीम घरों की तलाशी में लग गई। पुलिस ने मोहल्ले के हर घर की तलाशी ली, मगर मंगलवार को बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच मैंने पुलिस को बताया कि किराएदार सुनील बच्ची के लापता होने के बाद से हमारे साथ था। वह भी बच्ची को तलाश कर रहा था। वह मेरे साथ गुमशुदगी दर्ज कराने थाने तक गया। जब पुलिस मोहल्ले के घरों की जांच करने लगी तो सुनील दिखाई नहीं दिया। वह अपने कमरे पर ताला लगाकर चला गया। इसके बाद मुझे शक हुआ। मेरे शक जाहिर करने पर पुलिस ने बुधवार रात करीब 8 बजे किराएदार के कमरे का ताला खोला। इसके बाद कमरे की तलाशी ली गई, तो बेटे की लाश मिली। 30 मिनट तक भीड़ का हंगामा, सड़क पर पत्थर फेंके डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि छानबीन के दौरान बच्ची का शव कमरे में रखे छोटे आटे के कनस्तर में बंद मिला। जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो घरवालों और मोहल्ले के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने कहा- पहले हत्यारोपी की गिरफ्तारी हो, उसके बाद ही शव को ले जाने देंगे। हालांकि, पुलिस कनस्तर समेत शव को ले गई। इसके बाद लोग सड़क पर उतर आए और फतेहाबाद रोड के मुगल पुलिया पर जाम लगा दिया। करीब 30 मिनट तक हंगामा चला। DCP ने परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। ……………………… ये खबर भी पढ़िए- शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर चार्जशीट दाखिल होने तक रोक:बटुकों से यौन शोषण केस में हाईकोर्ट का फैसला, इंटरव्यू देने पर रोक लगाई शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की जमानत बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली। कोर्ट ने कहा कि चार्जशीट दाखिल होने तक शंकराचार्य की गिरफ्तारी नहीं होगी। यह फैसला हाईकोर्ट के जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की बेंच ने दोपहर बाद 3.45 बजे सुनाया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जमानत देते हुए शर्तें भी लगाई हैं। सबसे अहम शर्त यह है कि दोनों पक्ष (शंकराचार्य और आशुतोष) मीडिया में बयानबाजी नहीं करेंगे और इंटरव्यू नहीं देंगे। शंकराचार्य के विदेश जाने पर भी रोक है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन:गोरखपुर DM ग्राउंड पर उतरे, बोले- पैनिक न हों, तेल पर्याप्त; 4 गुना तक बिक्री बढ़ी
    Next Article
    यूपी में 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश-ओले का अलर्ट:50 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; जानिए आज कहां-कहां बरसात होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment