Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश-ओले का अलर्ट:50 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; जानिए आज कहां-कहां बरसात होगी

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी में अगले 5 दिन मौसम बिगड़ा रहेगा। आज पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि गुरुवार को बरेली, आगरा, मथुरा समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। दिन में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से मौसम में बदलाव होगा। पिछले हफ्ते शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर मार्च के अंत तक जारी रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। आंधी भी चलेगी। हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। इससे तापमान में 5°C तब की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रयागराज सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 35.6°C रहा। सबसे कम तापमान बिजनौर में 14.5°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। कल यानी 27 मार्च से पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी की शुरुआत होगी। धीरे-धीरे इसका असर पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा। 29 मार्च को दूसरा विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। 40-50 की रफ्तार से हवा चलेगी। तापमान में 4°C से 5°C की गिरावट आएगी। ठंड का एहसास होगा। मौसम की 3 तस्वीरें देखिए… अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम में उतार-चढ़ाव क्यों? मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम लगातार बदल रहा है। अगले 2 से 3 दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसका सीधा असर यूपी में दिखेगा। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं ठंड का एहसास कराएंगी। आंधी से गेहूं, अरहर की फसल को नुकसान, कैसे करें बचाव कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवा का असर रबी, जायद और बागवानी फसलों पर पड़ेगा। इस समय अरहर, सरसों, चना, मटर, मूंग और मूंगफली में फलियां बन रही हैं। दाने भर रहे हैं। तेज हवा चलने से फलियां फट सकती हैं और दाने झड़ सकते हैं। गेहूं की फसल भी तेज हवा से गिर सकती है, जिससे पैदावार कम होने का खतरा है। सब्जियों में भिंडी, टमाटर, लौकी, खीरा, तरबूज, खरबूजा, बैंगन और मिर्च के फूल और छोटे फल गिर सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि जो फसल पक चुकी है, उसकी तुरंत कटाई कर लें और सुरक्षित जगह पर रखें। खेतों में पानी जमा न होने दें, इसके लिए जल निकास की सही व्यवस्था करें। सरकार बोली- फसल गिरी तो किसान बीमा क्लेम कर सकते हैं पिछलों दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि और आगामी अलर्ट के बीच जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उनके लिए राहत की खबर है। सरकार के मुताबिक, कटाई के 14 दिनों के भीतर अगर फसल खराब होती है तो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम कर सकते हैं। जिला प्रशासन प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट देगा, जिसके आधार पर यूपी सरकार मुआवजा देने का फैसला कर सकती है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… मैंने तुझसे बेपनाह प्यार किया, लेकिन तूने कदर नहीं की:मौत से पहले फेसबुक पर बनाया VIDEO, मैनपुरी में कारपेंटर ने फांसी लगाकर किया सुसाइड मैनपुरी में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक कारपेंटर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से कुछ ही दिन पहले उसने फेसबुक पर दो वीडियो भी पोस्ट किये। जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में कारपेंटर ने कहा- मेरी जिंदगी तबाह करने वाली.. मैं तो तुझसे बेपनाह प्यार किया था, पर तूने मेरे प्यार की क्रद नहीं जानी। मैंने तुझसे मांगा भी क्या था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्ची की लाश कनस्तर में ठूंसी, ऊपर से आटा भरा:आगरा में गला काटकर हत्या, किराएदार के कमरे में मिला शव; मां बेहोश
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में पत्नी-प्रेमी की हत्या करने वाला एनकाउंटर में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment