Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन:गोरखपुर DM ग्राउंड पर उतरे, बोले- पैनिक न हों, तेल पर्याप्त; 4 गुना तक बिक्री बढ़ी

    8 hours ago

    2

    0

    यूपी के कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर इन दिनों अचानक 4 गुना भीड़ बढ़ गई। बुधवार को पहले गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्र में लाइन लगनी शुरू हुई। देर रात तक शहर के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लग गई। इस स्थिति को देखकर DM और SSP डॉ. कौस्तुभ भी ग्राउंड पर उतरे। लोगों से अपील की है कि अफवाह न फैलाएं, अफवाहों में न आएं। सामान्य दिनों की तरह ही सभी लोग डीजल और पेट्रोल लेते रहे। लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है। गोंडा में देर रात तक पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ रही। किसान डीजल लेने के लिए लंबी लाइन में खड़े दिखे। किसान जोताई और सरसों वगैरह की मडाई के लिए डीजल लेने पहुंच रहे हैं। साथ ही किसानों को ये भी डर है कि डीजल खत्म हो जाएगा तो आने वाले दिनों में गेहूं की मडाई और धान के लिए जोताई में दिक्कत होगी। इधर पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि उनकी समझ में भी नहीं आया कि आखिर अचानक भीड़ क्यों बढ़ गई। पेट्रोल पंप मालिकों ने कहा- अचानक 3 से 4 गुना भीड़ बढ़ गई है। 3 तस्वीरें देखिए- पेट्रोल-डीजल को लेकर पंपों पर क्या हालात हैं, जानने के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के लिए अमेरिका का अगला प्लान क्या? देेखें US-Top 10
    Next Article
    बच्ची की लाश कनस्तर में ठूंसी, ऊपर से आटा भरा:आगरा में गला काटकर हत्या, किराएदार के कमरे में मिला शव; मां बेहोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment