Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BBAU के यशोधरा हॉस्टल में मेस का टेंडर कैंसिल:नया टेंडर जारी, स्टूडेंट्स ने खत्म किया धरना, दूषित खाने से हुई थी छात्रा की मौत

    18 hours ago

    1

    0

    बाबासाहब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (BBAU) के प्रशासन के दावे के उलट एक वीडियो सामने आया है। इसमें मेस में फैली गंदगी दिख रही है। गंदगी के बीच ही कर्मचारी बर्तन धुल रहा है। इसके अलावा मेस का वाटर कूलर बेकार हो चुका दिख रहा है। दरअसल, यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड कोर्स की फर्स्ट ईयर छात्रा की मौत का कारण खराब और दूषित खाने को बताया था। मंगलवार शाम छात्रा की मौत के बाद से स्टूडेंट्स का धरना कैंपस में तीसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि गुरुवार देर शाम छात्रों को किसी तरह विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े लोगों ने समझा बुझाकर प्रदर्शन स्थल से उठने को राजी कर लिया। रजिस्ट्रार अश्वनी सिंह के साथ मौके पर प्रॉक्टर प्रो.रामचंद्र सहित प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम के सदस्य धरना स्थल पर पहुंचे। स्टूडेंट्स से उनकी मांगों को पूरा करने के लिए मंगलवार तक की मोहलत लेकर रात करीब रात 9 बजे उनका धरना खत्म कराया। इस बीच BBAU प्रशासन की तरफ से यशोधरा हॉस्टल के मेस संचालक का टेंडर कैंसल कर दिया। 1 मई से नए मेस संचालक को तैनात कर दिया गया हैं। उसे अच्छी क्वालिटी का खाना स्टूडेंट्स के लिए तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले मंगलवार रात छात्रा की मौत की सूचना पाकर करीब ढाई हजार स्टूडेंट्स वीसी के आवास पर पहुंच गए थे। वहां उनसे मुलाकात नहीं हुई तो रातभर धरने पर बैठे रहे। अगले दिन बुधवार को वीसी से मुलाकात हुई तो उन्हें 11 मांगों वाला ज्ञापन सौंपा था। तोड़फोड़ के आरोपों के बाद छात्रों के खिलाफ जांच मंगलवार रात को वीसी आवास का घेराव करने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के खिलाफ जांच समिति बना दी। प्रशासन का कहना है कि छात्रावास में खराब भोजन परोसने के आरोप निराधार हैं। इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। कुछ शरारती छात्र मामले को गलत तरीके से पेश कर विश्वविद्यालय में माहौल बिगाड़ रहे हैं। छात्रों ने वीसी आवास में घुसकर तोड़फोड़ की। इसकी जांच के लिए समिति गठित की गई है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। छात्रा की मौत पर नहीं बुलाई गई कंडोलेंस मीट जूलॉजी के स्टूडेंट विराल भारती कहते हैं कि यूनिवर्सिटी की एक छात्रा की मौत हो जाती है पर कैंपस में विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कंडोलेंस मीट तक नहीं बुलाई जाती है। बुधवार को सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज हुआ। उसे श्रद्धांजलि देकर एक दिन का अवकाश किया जाना चाहिए था। ----------------------------- संबंधित खबर भी पढ़िए- BBAU के वीसी का गेट ठेलकर घुसे हजारों स्टूडेंट : छात्रों के खिलाफ जांच समिति बनी, मेस में खराब खाने का आरोप लगाया था लखनऊ की बाबासाहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) में छात्रा अनामिका सिंह की मौत से नाराज स्टूडेंट्स ने प्रशासन के सामने 11 सूत्रीय मांग पत्र रखा है। मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठे स्टूडेंट्स ने मांगपत्र में छात्रावास के मेस संचालक के खिलाफ FIR दर्ज करने, डीएसडब्लू और वार्डन का इस्तीफा देने, खाने की गुणवत्ता बेहतर करने के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीन की 'बैसाखियों' पर उछला PAK, 'हंगोर' पनडुब्बी को नौसेना में किया शामिल
    Next Article
    फर्जी डिग्री केस के सरगना समेत चार आरोपी रिहा:हाईकोर्ट ने पुलिस की गिरफ्तारी को ठहराया गैरकानूनी, 900 फर्जी डिग्रियां बरामद की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment