Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा साहब के जीवन से जुड़े किस्से सुनाए:गोरखपुर MGPG कॉलेज में श्रद्धांजलि प्रोग्राम, अंबेडकर के आदर्शों पर चलने की दी सीख

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल ने वक्तव्य में भीमराव अंबेडकर की कुछ कहानियां सुनाई। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्शो और मूल्यों को आत्मसात करना होगा । आज देश के विद्यार्थियों और युवाओं को उनके बताए हुए रास्तों पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को सदैव याद किया जाएगा। बाबा साहब ने देश के दलितों,वंचितों, शोषितों व सामाजिक न्याय से विमुख लोगों के लिए जो शिक्षा की मशाल जलाई उसे अनवरत जलाने की जरूरत है। बाबा साहब को पुस्तकों से काफी लगाव था वहीं विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र ने कहा कि बाबा साहब एक महान चिंतक, समाज सुधारक, कानूनविद,अर्थशास्त्री, बहुभाषी वक्ता, संपादक और पत्रकार भी थे। बाबा साहब को पुस्तकों से काफी लगाव था। लगाव इस कदर था कि एक बार महामना मदन मोहन मालवीय ने कहा कि बाबा साहब अब आपकी उम्र ज्यादा हो गई है आप अस्वस्थ रह रहे हैं । आपकी लाइब्रेरी में जो किताबें हैं वह मुझे दे दीजिए। इस पर बाबा साहब ने मालवीय से प्रतिउत्तर में यही कहा कि आप किताबें नहीं मांग रहे हैं, मेरा प्राण मांग रहे हैं। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य शशि भूषण श्रीवास्तव,डॉक्टर वीरेंद्र पटेल, अलगू राम, डॉक्टर चंदन सिंह, केपी यादव, जितेंद्र कुमार ,संजय श्रीवास्तव, सुनील कुमार गुप्ता आशुतोष दुबे ,आशुतोष नारायण त्रिपाठी आदि लोंगो ने अपने-अपने विचार रखे । इसके पहले विद्यालय के प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पांडेय, प्रधानाचार्य डॉक्टर नीरज श्रीवास्तव डायरेक्टर ओम प्रकाश सिंह और सैयद आशिफ अली ने बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संचालन डॉक्टर वीरेंद्र पटेल ने किया ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी का किया यौन उत्पीड़न:पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
    Next Article
    भाजपा जिला अध्यक्ष बोले-सरकार बिना भेदभाव काम कर रही:आजमगढ़ में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment