Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या से मुंबई के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस रवाना:पीएम नरेंद्र मोदी ने दिखाया हरी झंडी, 26 घंटे में 1500 किमी का सफर तय होगा

    7 hours ago

    1

    0

    रामनगरी अयोध्या से मुंबई के बीच मंगलवार से अमृत भारत ट्रेन की सुविधा शुरू हो गई है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से अयोध्या धाम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस (02212) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन से शाम 5:40 मिनट पर रवाना हुई। इस मौके पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक वेदप्रकाश गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें 22 कोच होंगे यह ट्रेन साप्ताहिक रूप से संचालित होगी और करीब 1500 किलोमीटर का सफर लगभग 26 घंटे 20 मिनट में तय करेगी। इसमें 22 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर और जनरल डिब्बों के साथ आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। कम किराए में यात्रियों को वंदे भारत जैसी सुविधा देने का दावा किया जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी। ट्रेन में एलईडी लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और बेहतर हाइजीनिक टॉयलेट की व्यवस्था होगी। यह सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला ट्रेन के शुरू होने पर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस सुविधा का स्वागत किया।इस ट्रेन के संचालन को लेकर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मांग की थी। कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाने के लिए प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री के भी शामिल होने की संभावना जताई गई है।कुल मिलाकर, यह नई रेल सेवा धार्मिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से अयोध्या और मुंबई के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई सदर सीट पर विधायक नितिन अग्रवाल पहली पसंद:52 प्रतिशत लोग बोले- दोबारा टिकट मिले, बसपा से शोभित पहली पसंद, सपा के मजबूत कैंडिडेट को जानिए
    Next Article
    ट्रांस यमुना फेज-1 में 8 अवैध निर्माण सील:आवासीय जगह पर चल रहा था व्यवसाय, आवास-विकास परिषद ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment