Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या पुलिस ने बरामद किए 30 लाख के मोबाइल:203 लोगों को चोरी और गुम हुए फोन लौटाए गए, लोगों ने बोला थैंक्यू

    10 hours ago

    1

    0

    अयोध्या पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा और चोरी हुए 203 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 30.45 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइल फोन उनके असली धारकों को वापस किए जा रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इसी दौरान भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में मोबाइल चोरी और गुम होने की घटनाएं भी बढ़ीं, जिस पर पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई की। CEIR पोर्टल के जरिए मिली सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि सर्विलांस टीम और सभी थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल का अधिकतम उपयोग करते हुए अभियान चलाया। इस अभियान में अलग-अलग जनपदों और राज्यों से आए लोगों के मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए। लोगों को सौंपे जा रहे मोबाइल बरामद सभी 203 मोबाइल फोन आज पुलिस लाइन में उनके मालिकों को सौंपे जा रहे हैं। इससे लोगों में खुशी का माहौल है और पुलिस की इस पहल की सराहना की जा रही है। यह सर्विलांस टीम के सहयोग से प्राप्त हुआ है। इस दौरान CEIR पोर्टल प्रभारी और अयोध्या CO आशुतोष तिवारी, अयोध्या कोतवाली पंकज सिंह मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन लाइन का पोल गिरा, 300 घरों की बिजली गुल:लखनऊ रोड पर हुआ हादसा, टू-फेसिंग से आपूर्ति बाधित; मरम्मत जारी
    Next Article
    देवरिया में भाजपा ने स्थापना दिवस मनाया:कार्यकर्ताओं के समर्पण को बताया पार्टी की ताकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment