Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में प्रो हैंड बाल लीग:डिप्टी सीएम करेंगे उदघाटन, 9 अप्रैल से 14 अप्रैल तक खेलेंगी छह टीमें

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में प्रदेश की पहली हैंडबॉल लीग आगामी नौ से 14 अप्रैल तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई हॉल में आयोजित की जायेगी। छह टीमों के बीच चैंपियन बनने को जंग होगी। लीग में लखनऊ के दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित चौधरी और मोहित यादव अपनी टीम को जीत दिलाने उतरेंगे। यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के सीईओ डॉ.आनन्देश्वर पाण्डेय और संस्थापक व प्रबंध निदेशक अमित पाण्डेय ने सोमवार को आयोजित हुई प्रेंस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। इस मौके पर लीग की ब्रांड एंबेसडर सबिता कलवार मौजूद रही। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन और एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट की देखरेख में होने वाली लीग में विजेता टीम को दो लाख और उप विजेता टीम को एक लाख रुपये की नकद धनराशि प्रदान की जायेगी। 6 टीमें खेलेंगी लीग में लीग में काशी किंग्स, मथुरा ब्रज स्टार, नोएडा ब्लास्टर्स, गाजियाबाद पैंथर्स, बर्बरीक वॉरियर्स और गोरखपुर राउडीज चुनौती पेश करेंगी। हर मुकाबला 20-20 मिनट का होगा। पहले 20 मिनट के बाद दो मिनट का ब्रेक होगा। एक टीम में 14 खिलाड़ी होंगे। लीग का उद्घाटन नौ अप्रैल को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं विशिष्ट अतिथि विधायक सुशील सिंह (सैयद राजा विधानसभा) करेंगे। लीग का प्रसारण दूरदर्शन, वेव ओटीटी, फैन कोड, स्पोर्ट्स कास्ट पर किया जाएगा। हैंडबॉल पर बने फिल्म ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री सबिता कलवार ने कहा कि जिस तरह से हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन और क्रिकेट खिलाड़ियों पर फिल्में बनी है, उसी तरह से हैंडबाल के खिलाड़ी पर भी फिल्म बने। मेरा प्रयास होगा कि मैं किसी महिला हैंडबॉल खिलाड़ी का किरदार निभा सकूं। यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के मैचों का शेड्यूल 9 अप्रैल : काशी किंग्स बनाम गोरखपुर राउडीज़ -2:15 PM मथुरा ब्रज स्टार बनाम बर्बरीक वॉरियर्स - 3:30 PM नोएडा ब्लास्टर्स बनाम गाजियाबाद पैंथर्स- 4:30 PM 10 अप्रैल काशी किंग्स बनाम बर्बरीक वॉरियर्स - 2:15 PM गोरखपुर राउडीज़ बनाम गाजियाबाद पैंथर्स - 3:30 PM मथुरा ब्रज स्टार बनाम नोएडा ब्लास्टर्स - 4:30 PM 11 अप्रैल काशी किंग्स बनाम गाजियाबाद पैंथर्स - 2:15 PM बर्बरीक वॉरियर्स बनाम नोएडा ब्लास्टर्स - 3:30 PM मथुरा ब्रज स्टार बनाम गोरखपुर राउडीज़ - 4:30 PM 12 अप्रैल काशी किंग्स बनाम नोएडा ब्लास्टर्स - 2:15 PM गाजियाबाद पैंथर्स बनाम मथुरा ब्रज स्टार - 3:30 PM बर्बरीक वॉरियर्स बनाम गोरखपुर राउडीज़ - 4:30 PM 13 अप्रैल काशी किंग्स बनाम मथुरा ब्रज स्टार - 2:15 PM नोएडा ब्लास्टर्स बनाम गोरखपुर राउडीज़ - 3:30 PM गाजियाबाद पैंथर्स बनाम बर्बरीक वॉरियर्स - 4:30 PM 14 अप्रैल : फाइनल – शीर्ष 2 टीमें - 5:00 PM
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड में साधना सप्ताह की कार्यशाला आयोजित:सार्वजनिक संस्थानों में जवाबदेही एवं ऑडिट आधारित सुधार की भूमिका पर हुई चर्चा
    Next Article
    पीएम श्री विद्यालय में वार्षिक उत्सव मनाया गया:बच्चों ने पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तुतियां दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment