Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में लक्ष्मण पथ बना लाइफलाइन पर संकट:250 निषाद परिवारों पर बेघर होने का खतरा, ‘पहले बसाओ फिर उजाड़ो’ की उठी मांग

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या की रामनगरी में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के बीच अब मानवीय संकट की तस्वीर भी सामने आने लगी है। गुप्तारघाट से राजघाट तक बन रहे करीब 9 किलोमीटर लंबे लक्ष्मण पथ की जद में जमथरा माझा के लगभग 250 निषाद परिवार आ गए हैं। इन परिवारों के सामने अब अपने आशियाने बचाने की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। सरयू नदी किनारे बसे ये परिवार पिछले 60 से 70 वर्षों से यहां रह रहे हैं। लेकिन सड़क निर्माण परियोजना के कारण अब इन्हें हटाया जा रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासन ने अब तक न तो उन्हें जमीन उपलब्ध कराई है और न ही रहने के लिए कोई वैकल्पिक आवास दिया है। ग्रामीणों का कहना है-पहले हमें बसाया जाए, फिर उजाड़ा जाए। प्रशासन से कई बार गुहार, समाधान नहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, वे कई बार जिला प्रशासन से इस मुद्दे पर गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। इससे प्रभावित परिवारों में डर और आक्रोश दोनों की स्थिति बनी हुई है। महिलाओं और बुजुर्गों का कहना है कि अचानक बेघर होने की स्थिति में उनका जीवन संकट में पड़ जाएगा। विधायक का दावा: मिलेगा मुआवजा और आवास योजना का लाभ अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का कहना है कि जिन लोगों की जमीन या मकान विकास कार्यों में प्रभावित हुए हैं, उन्हें मुआवजा और आवास योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन परिवारों को भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या विकास की इस तेज रफ्तार में इन परिवारों को समय पर न्याय और पुनर्वास मिल पाएगा, या फिर उनका आशियाना यूं ही उजड़ जाएगा?
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीषण गर्मी से शेर की डाइट कम हो गई:लखनऊ चिड़ियाघर में टाइगर 5 किलो मांस कम खा रहा, चिकन की जगह मटन दिया जा रहा
    Next Article
    महाराजगंज में दो बाइकों की टक्कर, तीन गंभीर घायल:आमने-सामने से हुई टक्कर, डॉक्टर बोले- हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment