Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में किसान यूनियन का धरना-प्रदर्शन:सीएचसी अधीक्षक ने पत्रकार पर दर्ज कराया है केस, किसान यूनियन ने एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम

    10 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने अयोध्या जिले की रुदौली तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पत्रकार रमेश पाण्डेय के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर किया गया। जिला अध्यक्ष राम गनेश मौर्य के नेतृत्व में सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता समेत क्षेत्रीय शामिल हुए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसील और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य और नायब तहसीलदार शेखर शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया। धरना प्रदर्शन का संचालन तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पाण्डेय ने किया। किसान यूनियन ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। यूनियन ने पत्रकार पर दर्ज मामले को फर्जी और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए तत्काल समाप्त करने की मांग की। प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। यह मुकदमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली की अधीक्षक डॉ. फातिमा ने पत्रकार रमेश पाण्डेय पर बदसलूकी और अभद्रता का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया था। पुलिस ने इसी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया।इस कार्रवाई के बाद स्थानीय पत्रकारों में भी आक्रोश देखा गया। पत्रकार रमेश पाण्डेय ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इसे एक साजिश बताया और कहा कि जिस समय की घटना बताई जा रही है, उस समय वह रुदौली ब्लॉक सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद थे। पाण्डेय ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की गई थी। प्रशासन की ओर से किसानों और पत्रकारों को आश्वासन दिया गया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को फंसाया नहीं जाएगा और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। किसान यूनियन की तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पाण्डेय ने कहा कि अगर किसी भी पत्रकार को षड्यंत्र करके अगर फसाया जाएगा तो यह अच्छी बात नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में प्रधानों का प्रदर्शन:दूसरे दिन भी अधिकारी नहीं पहुंचे, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
    Next Article
    सहारनपुर होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन सख्त:DM-SSP ने केंद्रों का निरीक्षण किया, प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment