Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में प्रधानों का प्रदर्शन:दूसरे दिन भी अधिकारी नहीं पहुंचे, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

    12 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में ग्राम प्रधानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरे दिन भी जिला मुख्यालय पर उनका ज्ञापन लेने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, जिसके बाद प्रधानों ने अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। अपनी मांगों को लेकर जिले भर के प्रधान 21 अप्रैल को जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे थे। हालांकि, उस दिन भी कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आया, जिससे नाराज प्रधान बिना ज्ञापन दिए ही लौट गए थे। इसी क्रम में गुरुवार, 23 अप्रैल को बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एक बार फिर जिला मुख्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रधानों को उम्मीद थी कि इस बार प्रशासन उनकी बात सुनेगा, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ज्ञापन लेने मौके पर नहीं पहुंचा। प्रधानों का कहना है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। बार-बार मुख्यालय आने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक जिलाधिकारी स्वयं आकर उनका ज्ञापन स्वीकार नहीं करेंगे, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने में जिले की विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधान बड़ी संख्या में शामिल रहे। उन्होंने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रधानों ने कहा कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। इस घटनाक्रम ने प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10वीं रिजल्ट-फतेहाबाद की विंदेश ने किया आगरा टॉप:96.50% अंकों के साथ प्रदेश में 8वें नंबर पर, टॉप 10 में 12 में से 8 लड़कियों ने मारी बाजी
    Next Article
    अयोध्या में किसान यूनियन का धरना-प्रदर्शन:सीएचसी अधीक्षक ने पत्रकार पर दर्ज कराया है केस, किसान यूनियन ने एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment