Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन सख्त:DM-SSP ने केंद्रों का निरीक्षण किया, प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश

    8 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार को डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और निगरानी प्रणाली को बारीकी से परखा। कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और उनकी कवरेज का विशेष रूप से परीक्षण किया गया, ताकि परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी कैमरा खराब या निष्क्रिय नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही, परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग व्यवस्था की भी जांच की गई। डीएम और एसएसपी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक अभ्यर्थी की जांच पूरी सख्ती और नियमों के अनुसार हो, जिससे किसी भी प्रकार की नकल सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अंदर न जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर भी अधिकारियों ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। केंद्र व्यवस्थापकों को साफ तौर पर कहा गया कि परीक्षा से जुड़े सभी संवेदनशील कार्यों में पूरी सतर्कता बरती जाए और निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए। निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों और स्टाफ को उनके दायित्वों के प्रति गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो और सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में किसान यूनियन का धरना-प्रदर्शन:सीएचसी अधीक्षक ने पत्रकार पर दर्ज कराया है केस, किसान यूनियन ने एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम
    Next Article
    DM-SSP ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:फिरोजाबाद में 6 केंद्र बनाए गए, 25 से 27 अप्रैल तक होगी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment