Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में किसान से गाली-गलौज:एसडीएम ने लेखपाल का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील में तैनात लेखपाल बृजेश सिंह मीणा के खिलाफ एसडीएम मिल्कीपुर ने कड़ी कार्रवाई की है। किसान से गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसडीएम ने ऑडियो का संज्ञान लेते हुए लेखपाल का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। वायरल ऑडियो में लेखपाल बृजेश मीणा द्वारा तहसील क्षेत्र के देवरिया गांव के एक किसान से अभद्र भाषा व गाली-गलौज का मामला सामने आया है। ऑडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वेतन रोकने के आदेश दिए। साथ ही लेखपाल से पूरे मामले पर जवाब मांगा गया है। इस संबंध में जब लेखपाल बृजेश मीणा से बात की गई तो उन्होंने अपना पक्ष रखा। लेखपाल ने बताया कि इस समय फार्मर रजिस्ट्री का कार्य चल रहा है। उक्त किसान की फार्मर रजिस्ट्री में नाम शुद्धिकरण का मामला था। उन्होंने कहा कि मेरे स्तर से रिपोर्ट लगाकर राजस्व निरीक्षक को भेज दी गई थी। लेखपाल का कहना है कि राजस्व निरीक्षक द्वारा किसान से 41, 45 की नकल नाम शुद्धिकरण के लिए मांगी जा रही थी, जो किसान द्वारा नहीं दी जा रही थी। इसी वजह से मामला लंबित था। लेखपाल ने आरोप लगाया कि किसान उन्हें बार-बार फोन करके परेशान कर रहा था और काम कराने के लिए दबाव बना रहा था, जबकि उनके स्तर से सभी रिपोर्ट भेजी जा चुकी थी और अब उनका कोई मामला नहीं बनता। वायरल ऑडियो पर लेखपाल बृजेश मीणा ने कहा कि जिस ऑडियो के वायरल होने की बात हो रही है, उन्होंने उसे अभी तक सुना भी नहीं है। फिलहाल एसडीएम सुधीर कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है और स्पष्टीकरण मांगा है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वायरल ऑडियो की सत्यता की भी जांच कराई जा रही है। अगर सही पाया जाएगा तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद सोसायटी आग, डीएम ने 17 विभागों संग की बैठक:सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए लिए गए कई बड़े फैसले
    Next Article
    इटावा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कार्यक्रम:जिलाध्यक्ष ने कहा- महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर BJP ने अपने संकल्प को किया मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment