Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कार्यक्रम:जिलाध्यक्ष ने कहा- महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर BJP ने अपने संकल्प को किया मजबूत

    3 hours ago

    2

    0

    इटावा के इकदिल क्षेत्र स्थित एसआरएलटी कॉलेज में भारजपा के विशेष अभियान के तहत नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं से संवाद किया। उन्हें इस अधिनियम की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सशक्तीकरण और राजनीति में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पार्टी पदाधिकारियों के साथ इकदिल नगर पंचायत क्षेत्र के एसआरएलटी कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं से सीधे संपर्क कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए महिला अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कहा कि समाज में बराबरी के लिए यह अधिनियम अहम भूमिका निभाएगा। महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे समाज में समानता और न्याय को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार की नीतियों पर किया जोर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के हितों और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर भाजपा ने अपने संकल्प को मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें समान अवसर देना है। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी रहे मौजूद इस संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बासु चौधरी, यशवर्धन चौधरी, जिला मंत्री आयुष राज, सुरेश राजपूत, अभिषेक मिश्रा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मोनू चौहान, सह-कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना, जिला संयोजक सोशल मीडिया विमलेश शाक्य सहित छात्राएं, महिला शिक्षिकाएं और कॉलेज स्टाफ बड़ी संख्या में मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में किसान से गाली-गलौज:एसडीएम ने लेखपाल का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण
    Next Article
    ललितपुर में किसानों को सिंचाई सुविधा:खेत तालाब योजना में 210 तालाब बनाने का लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment