Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में जनगणना प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू:मिल्कीपुर-रुदौली में 989 प्रगणकों को मिला प्रशिक्षण, 29 अप्रैल तक चलेगा अभियान

    16 hours ago

    2

    0

    जिले की मिल्कीपुर और रुदौली तहसील में जनगणना प्रशिक्षण का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया गया। दोनों तहसीलों में यह अभियान 29 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना के नियमों और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। पहले दिन दोनों तहसीलों में कुल 989 प्रगणकों और सुपरवाइजरों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में प्रशिक्षण राम फेर शिव फेर महाविद्यालय में आयोजित किया गया। यहां 539 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। पहले दिन जनगणना अधिनियम के तहत भवन सूचीबद्ध करने, भवन और जनगणना मकान की पहचान करने, तथा अपार्टमेंट, फ्लैट व बहुमंजिला भवनों में जनगणना की प्रक्रिया को समझाया गया। इसके अलावा मकान नियम, स्थानीय प्राधिकरण,अपवाद और परिवार की परिभाषा पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।वहीं, रुदौली तहसील क्षेत्र में आदर्श महिला महाविद्यालय सभागार में भी प्रशिक्षण सत्र शुरू हुआ। इसमें कुल 450 इन्यूमरेटर और सुपरवाइजरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण तहसील चार्ज अधिकारी तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में 18 फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में सहायक चार्ज अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी रुदौली रमाकांत राम,नायब तहसीलदार राज नारायण मौर्य, राजस्व निरीक्षक कार्यालय से राम सुरेश, जनार्दन और सभी राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग से उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा संघ के मंत्री संजय सिंह, विपिन पालीवाल, श्रीनिवास पाठक और मनीष पांडे भी इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान महत्वपूर्ण सुझाव और आवश्यक निर्देश दिए। रुदौली में यह प्रशिक्षण कुल 9 कमरों में 50-50 के बैच में आयोजित किया जा रहा है। तहसीलदार रुदौली विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जनगणना अधिनियम की धारा 11के तहत जनगणना कार्य में भाग न लेने वाले कार्मिकों के विरुद्ध 3 वर्ष की कैद और1000 रुपये जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने सभी ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों से समय पर प्रशिक्षण में भाग लेने का आग्रह किया। गुप्ता ने जोर देकर कहा कि सटीक जनगणना देश की नीतियों का आधार है, इसलिए प्रशिक्षण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। यह प्रशिक्षण 29 अप्रैल तक चलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेनो प्राधिकरण ने डूब क्षेत्र में हटाया अतिक्रमण:25 हजार वर्ग मीटर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त
    Next Article
    बदतमीजी करने वाली प्रिंसिपल बोलीं- जूतों पर नाक रगड़ूंगी:हरोदोई में हाथ जोड़कर मांगी मांफी, ABVP ने स्कूल में किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment