Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 42°C के पार पहुंचा पारा:उमस और गर्म हवाओं से लोग बेहाल, 28 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद

    4 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित है। जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच वातावरण में बढ़ी नमी के कारण लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। कुमारगंज स्थित कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 73 प्रतिशत और न्यूनतम 48 प्रतिशत रही। उत्तर-पश्चिमी दिशा से 3.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। अगले 24 घंटे बारिश के आसार नहीं मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान अयोध्या समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि तापमान सामान्य से अधिक बने रहने के कारण लू जैसी स्थिति आगे भी बनी रह सकती है। वातावरण में नमी बढ़ने से उमस का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। रविवार तक पहुंच सकता है मानसून मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और रविवार रात तक इसके अयोध्या क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। मानसून के आगमन के साथ हल्की बारिश शुरू हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। किसान कर रहे मानसून का इंतजार मानसून का इंतजार किसान भी बेसब्री से कर रहे हैं। बारिश शुरू होने के बाद खरीफ फसलों की बुवाई और धान की रोपाई का काम रफ्तार पकड़ेगा। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता गौरव राजावत समेत पांच पर परिवाद के आदेश:महिला ने गाली-गलौज, मारपीट और पांच लाख की चौथ मांगने का लगाया आरोप
    Next Article
    सहारनपुर में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट:बाइक नहीं मिलने पर गर्म तेल डालकर जलाने की कोशिश, पति समेत 3 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment