Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 2 दिन बाद मौसम बदला, आसमान साफ हुआ:बरसात के कारण तापमान गिरा, हवा से लोगों को राहत

    4 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले में पिछले दो दिनों से सुबह और दोपहर के समय हो रही बारिश के बाद आज मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला। बुधवार की सुबह से आसमान साफ नजर आया, हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से लोगों को थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन उमस का असर अब भी बना हुआ है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज स्थित मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। तापमान में आई इस गिरावट का मुख्य कारण लगातार हो रही वर्षा और बादलों की मौजूदगी मानी जा रही है। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम 60 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे वातावरण में नमी बनी रही। हवा की गति 7.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही और इसकी दिशा दक्षिण-पूर्वी दर्ज की गई। कुमारगंज क्षेत्र में मंगलवार को कुल 8.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे खेतों में नमी बनी हुई है और किसानों को कुछ हद तक लाभ मिला है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा के अनुसार आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि मौसम का यह रुख अभी कुछ समय तक बना रह सकता है, जिससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। मौसम के इस बदले मिजाज का असर जनजीवन और कृषि दोनों पर पड़ रहा है, वहीं किसान आने वाले दिनों के पूर्वानुमान को देखते हुए अपनी फसलों की देखभाल में जुटे हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में मां- दो बेटों की मौत:जहर सेवन की आशंका, भाई ने लगाया हत्या का आरोप, पति हिरासत में
    Next Article
    बलरामपुर के तुलसीपुर में सघन वाहन चेकिंग अभियान:नियम तोड़ने वालों पर हुई सख्त वैधानिक कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment