Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 15 मई तक फार्मर आईडी जरूरी:न बनवाने पर खाद-बीज, सम्मान निधि से वंचित होंगे किसान; 1,03,301 लाख से अधिक छूटे

    5 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाने की अंतिम तिथि 15 मई तक बढ़ा दी गई है। सरकार ने यह कदम शत-प्रतिशत किसानों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से उठाया है। इस तिथि तक आईडी न बनवाने वाले किसान खाद, बीज और सम्मान निधि जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। वर्तमान में जायद फसलों की तैयारियों के बीच फार्मर रजिस्ट्री अभियान को तेज कर दिया गया है। संबंधित विभागों को 15 मई तक सभी किसानों की आईडी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए गांवों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, साथ ही विभागीय टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए किसानों की फार्मर आईडी बना रही हैं। उन गांवों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जहां रजिस्ट्री के आंकड़े कम हैं। जिले में कुल 4,26,717 किसानों की फार्मर आईडी बनाई जानी है। इनमें से 3,23,416 किसान अपनी आईडी बनवा चुके हैं, जबकि 1,03,301 किसान अब भी इस प्रक्रिया से वंचित हैं। किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलों को व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उप कृषि निदेशक डॉ. पी.के. कनौजिया ने बताया कि सरकार ने 15 मई से फार्मर आईडी अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी किसानों से समय रहते अपनी आईडी बनवाने की अपील की है ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। छूटे हुए किसानों की आईडी बनवाने के लिए सरकार इस वर्ष चार बार अंतिम तिथियां बढ़ा चुकी है। पहले यह तिथि 30 फरवरी थी, जिसे बाद में 15 मार्च, 30 अप्रैल और अब 15 मई तक बढ़ाया गया है। इसके बाद किसानों को आईडी बनवाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसान अपनी फार्मर आईडी पंचायत भवन, जन सेवा केंद्र, कृषि विभाग के कार्यालय, बीज भंडार और नजदीकी सहकारी समितियों में जाकर बनवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, सभी तहसील क्षेत्रों के गांवों में राजस्व, कृषि, सहकारिता, पंचायती राज, खाद्य विभाग, सीएससी और आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लगे हैं। किसान आधार कार्ड और खतौनी के साथ पहुंचकर अपनी रजिस्ट्री करवा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:बच्चियों की DM से शिकायत- मेरा गुल्लक घर वालों ने तोड़ा; 6 गाड़ियां टकराईं, 16 बाराती घायल
    Next Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका सीक्रेट एजेंसी ने पाकिस्तान में लादेन के घर से मिली ईंट की तस्वीर शेयर की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment