Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या कप्तान ने कई थानों के प्रभारी बदले:नए तैनाती स्थल पर संभाला कार्यभार, सुमित कुमार को रामजन्मभूमि थाने की जिम्मेदारी

    2 hours ago

    1

    0

    जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इस तबादला सूची के तहत कई महत्वपूर्ण थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। अधिकारियों ने थाने पहुंचकर अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला को रामजन्मभूमि थाने के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर थाना गोसाईगंज का प्रभारी बनाया गया है। मीडिया मॉनिटरिंग सेल एवं सोशल मीडिया सेल में तैनात रहे निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव को रामजन्मभूमि थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामजन्मभूमि थाना संवेदनशील श्रेणी में होने के कारण यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी क्रम में, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार पटेल को मवई से कुमारगंज थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निरीक्षक संतोष कुमार को कुमारगंज से स्थानांतरित कर हैदरगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार को पीआरओ पद से हटाकर मवई थाने की जिम्मेदारी दी गई है। स्थानांतरण के बाद सभी अधिकारियों ने अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने संबंधित थानों के पुलिस कर्मियों से मुलाकात की और क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक तथा आपराधिक स्थिति की जानकारी ली। इस फेरबदल के बाद पुलिस विभाग में आगे और बदलाव की संभावना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि इन प्रशासनिक बदलावों से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कार्यकुशलता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद:किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा, रालोद के पदाधिकारी भी पहुंचे
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप:सहारनपुर में पीड़िता ने SSP से लगाई न्याय और निष्पक्ष जांच की गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment