Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या की हाईस्कूल टॉपर आराध्या को प्रदेश में 9वीं रैंक:प्राची और अंबिका ने भी प्रदेश के टॉप-10 में बनाई जगह, एक ही स्कूल की छात्राएं

    8 hours ago

    2

    0

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के हाईस्कूल के परिणाम में इस बार अयोध्या की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कनौसा कान्वेंट स्कूल की छात्रा आराध्या जायसवाल ने 96.33% अंक प्राप्त कर प्रदेश में 9वीं रैंक हासिल की है। वह जिला में टॉपर बनी हैं। आराध्या की इस उपलब्धि से न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है। इसी स्कूल की प्राची पांडेय 96.17% अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्राची ने प्रदेश स्तर पर 10वीं रैंक प्राप्त कर टॉप-10 में जगह बनाई है। इसके अलावा सोहावल क्षेत्र एमएसएस नाज इंटर कॉलेज सुच्च्तिागंज के अंबिका कसौधन 96.17% ने भी जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। अंबिका ने भी प्रदेश में 10वीं रैंक पाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूल और परिवार में जश्न का माहौल तीनों छात्राओं की इस सफलता से उनके स्कूलों और परिवारों में जश्न का माहौल है। शिक्षकों ने इसे मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। बेटियों ने फिर मारी बाजी पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बेटियों ने बेहतर प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जिले के शिक्षा जगत में इन मेधावियों की सफलता नई प्रेरणा बनकर उभरी है। अब सभी की नजरें इन होनहार छात्राओं के भविष्य पर हैं, जो आगे चलकर जिले और प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगी। 35475 ने दी है परीक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। जिले के 35,475 छात्र-छात्राओं की नजरें परिणाम पर टिकी हैं। इस बार 115 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई थी, जिसे प्रशासन ने सख्ती और तकनीक के दम पर नकलविहीन तरीके से पूरा कराया। 18 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा के मुख्य पेपर 15 दिनों से भी कम समय में निपटा दिए गए। खास बात यह रही कि परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन महज 14 दिनों में पूरा कर लिया गया। इसे पिछले वर्षों के मुकाबले रिकॉर्ड समय माना जा रहा है। संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी निगरानी परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए 16 केंद्रों को संवेदनशील और 5 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया था। यहां अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरे और लगातार मॉनिटरिंग की व्यवस्था रही। प्रशासन ने किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं छोड़ी। डिजिटल मॉनिटरिंग से पारदर्शिता शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस बार डिजिटल मॉनिटरिंग, समयबद्ध योजना और प्रशासनिक सख्ती का असर साफ दिखा। परीक्षा से लेकर मूल्यांकन तक हर प्रक्रिया पारदर्शी रही। रिजल्ट जल्दी, एडमिशन में राहत इस बार परिणाम पहले जारी होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई और एडमिशन प्रक्रिया में आसानी मिलेगी। अब सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में इंटरमीडिएट परीक्षा में बेटियों का दबदबा:जिले की टॉप टेन सूची में 90 प्रतिशत छात्राएं, कुल परीक्षा परिणाम 88.87% रहा
    Next Article
    मैनपुरी दीवानी बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अवधेश यादव अध्यक्ष:बिजेंद्र यादव सचिव निर्वाचित, समर्थकों ने मनाया जीत का जश्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment