Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवध विश्वविद्यालय के नए विषय समूह पर आपत्ति:नई शिक्षा नीति का उल्लंघन, छात्रों के विषय चयन की स्वतंत्रता बाधित

    3 hours ago

    2

    0

    डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश में नए विद्यार्थियों के लिए विषय समूह के अनुरूप ही प्रवेश लेने का निर्देश दिया है। इस निर्देश पर सुल्तानपुर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने आपत्ति जताई है। ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 4 मई को एक पत्र जारी किया था। इसमें सभी महाविद्यालयों से कला और विज्ञान संकाय में विषय समूहों के अनुरूप ही प्रवेश लेने को कहा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पत्र नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों का उल्लंघन करता है। नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को अपनी पसंद का कोई भी विषय चुनने की स्वतंत्रता देती है, जिसमें कला संकाय का विद्यार्थी विज्ञान संकाय का विषय भी ले सकता है। हालांकि, विश्वविद्यालय के इस पत्र ने विद्यार्थियों की यह स्वतंत्रता बाधित कर दी है। अब विद्यार्थी हिंदी, उर्दू या सिंधी में से केवल एक ही विषय पढ़ सकेंगे। इसी तरह, संस्कृत और अंग्रेजी भी एक साथ नहीं पढ़े जा सकते, विद्यार्थियों को दोनों में से कोई एक चुनना होगा। विज्ञान संकाय में भी इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस को एक साथ नहीं पढ़ा जा सकता, न ही भौतिकी और वनस्पति विज्ञान को एक साथ लिया जा सकता है। विश्वविद्यालय ने कला संकाय में नौ और विज्ञान संकाय में चार विषय समूह बनाए हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर रवि ने यह भी बताया कि नई शिक्षा नीति में मेजर और माइनर विषयों के अनुसार प्रवेश का प्रावधान है, जिसके तहत विद्यार्थी दो मेजर और एक माइनर विषय का चयन करते थे। विश्वविद्यालय द्वारा जारी पत्र में मेजर और माइनर का कोई उल्लेख नहीं है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि विषय समूह का चयन मेजर, माइनर या दोनों के लिए किया जाएगा। ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने चेतावनी दी है कि यदि इस मुद्दे पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो विद्यार्थियों में भ्रम की स्थिति पैदा होगी और उनके विषय चयन की स्वतंत्रता भी बाधित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल से स्वगणना शुरू, नागरिक घर बैठे भर सकेंगे जानकारी:पोर्टल रात 12 बजे से होगा ऑन, पंजीकरण करना होगा
    Next Article
    इटावा में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला:पति-पत्नी में मोबाइल टूटने पर हुआ था विवाद, महिला ने थाने जाने की कही थी बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment