Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ATM कार्ड बदलकर 46 हजार की ठगी:प्रतापगढ़ में युवक को झांसा देकर की वारदात

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का एक और मामला सामने आया है। एक शातिर युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 46,600 रुपये निकाल लिए। वंशियारा गांव निवासी धनराज यादव पुत्र राधेश्याम का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की पंचमहुवा शाखा में है। धनराज बिहार स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान एटीएम के अंदर पहले से मौजूद एक युवक ने उन्हें झांसे में ले लिया। आरोपी युवक ने धनराज से कहा कि मशीन में पैसे नहीं हैं, फिर उसने कार्ड देकर प्रयास करने की बात कही। धनराज ने भरोसा करके अपना एटीएम कार्ड उसे दे दिया। इस दौरान युवक ने चालाकी से धनराज का एटीएम कार्ड बदल दिया और उन्हें दूसरा कार्ड थमाकर मौके से फरार हो गया। पैसे नहीं निकलने पर धनराज घर लौट आए। हालांकि, अगले दिन उनके मोबाइल पर खाते से 46,600 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया, जिससे उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित धनराज ने तत्काल इस मामले की जानकारी पुलिस और बैंक मैनेजर को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा के नए SSP बने इलामारन:श्याम नारायण सिंह का तबादला, SDRF लखनऊ के सेनानायक बनाए गए
    Next Article
    मैनपुरी में रजनेश हत्याकांड का 5 दिन बाद भी खुलासा:नेजा चढ़ाने गए युवक की हत्या बनी रहस्य, पुलिस आरोपियों से दूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment