Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अटलपुरम से महंगा होगा ग्रेटर आगरा में प्रोपर्टी लेना:अटलपुरम में 29,500रुपये/मीटर के हैं रेट, ग्रेटर आगरा के रेट बोर्ड बैठक में होंगे तय

    17 hours ago

    2

    0

    ग्रेटर आगरा की नींव रखी जा चुकी है। यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास विकसित होने वाली इस टाउनशिप में 10 आलीशान टाउनशिप विकसित होंगी। दो-दो एक्सप्रेसवे के किनारे और आधुनिक सुविधाएं होने के कारण यहां हर कोई प्रोपर्टी बनाना चाहता है। मगर, ग्रेटर आगरा में प्रोपर्टी लेना आसान नहीं होगा। ग्वालियर हाईवे पर विकसित हो रही अटलपुरम टाउनशिप से यहां अधिक रेट होंगे। हालांकि आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) अभी ग्रेटर आगरा के रेट तय नहीं किए हैं। मगर, उम्मीद है कि अटलपुरम टाउनशिप से ज्यादा ग्रेटर आगरा में प्रोपर्टी के रेट होंगे। इस महीने के आखिर में होने वाली एडीए की बोर्ड बैठक में ग्रेटर आगरा के रेट तय होंगे। मई से प्लॉटों की बुकिंग शुरू होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि ग्रेटर आगरा में प्रोपर्टी के रेट 31 से 35 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर हो सकते हैं। पहले जानिये अटलपुरम योजना के बारे में ADA ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ-भांडई में 36 साल बाद आवासीय योजना विकसित कर रहा है। कुल तीन फेज और 11 सेक्टर में 1430 से अधिक भूखंड विकसित किए जा रहे हैं। 29,500 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से एडीए भूखंडों की बिक्री के लिए सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग कर रहा है। ग्रेटर आगरा में 449 हेक्टेयर में डवलप होंगी 10 टाउनशिप ग्रेटर आगरा में आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की प्रस्तावित 10 टाउनशिप के नाम देश की प्रमुख नदियों के नाम पर होंगे। ADA इनर रिंग रोड के पास ग्रेटर आगरा डवलप करेगा। इसके लिए रहनकलां और रायपुर गांव में जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसके तहत 449 हेक्टेयर में 10 टाउनशिप डवलप करने की योजना है। इनके नाम देश की प्रमुख नदियों के नाम पर होंगे। ये होंगे 10 टाउनशिप के नाम सबसे बड़ी होगी गोमती पुरम टाउनशिप ले-आउट प्लाने के अनुसार, 49.45 हेक्टेयर में फैली ‘गोमतीपुरम’ सबसे बड़ी प्रस्तावित टाउनशिप होगी, जबकि 26.83 हेक्टेयर के साथ ‘सिंधुपुरम’ सबसे छोटी होगी। बोर्ड बैठक में तय होंगी भूमि की दरें, 5142 करोड़ रुपये की लागत एडीए अभी टाउनशिप के लिए भूमि की दरों का निर्धारण नहीं कर सका है। इसका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखना होगा। बोर्ड बैठक इस माह के अंत तक हो सकती है। भूमि की दरें निर्धारित होने के बाद ही टाउनशिप में आवासीय भूखंडों की बुकिंग से शुरुआत होगी। टाउनशिप में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी-वन, एमआईजी-टू, एचआईजी, सुपर एचआईजी के 4353 आवासीय प्लाट होंगे। 45 मीटर चौड़ा रोड टाउनशिप के मध्य से गुजरेगा। इसके दोनों ओर एडीए ने मिश्रित भू-उपयोग वाले 164 भूखंड रखे हैं। ग्रेटर आगरा: एक नजर रायपुर व रहनकलां की 449.65 हेक्टेयर भूमि पर 10 टाउनशिप बनेंगी। टाउनशिप पर 5142 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इनर रिंग रोड के किनारे पर होने से इसकी यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी रहेगी। टाउनशिप में हाईटेंशन लाइन के नीचे ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा। यमुनापुरम टाउनशिप पूरी तरह से व्यावसायिक रहेगी। कावेरीपुरम में हरित व रिक्रिएशनल क्षेत्र रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनूपशहर अड्डा, टांडा में 20 अप्रैल को बिजली कटौती:33 केवी लाइन पर पोल बदलने के कारण 4 घंटे आपूर्ति बाधित
    Next Article
    थाने के नाम पर लाखों की डील, ऑडियो–वीडियो आया सामने:नशा तस्करी केस में नाम निकालने के बदले पैसों की सौदेबाजी का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment