Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'AMU मिनी पकिस्तान है, तुझे हलाल यहीं दफना देंगे':बीटेक छात्रा से मिलने पहुंचे डॉक्टर को धमकी, पुलिस ने दो छात्रों को किया गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में AMU को मिनी पाकिस्तान बताकर डॉक्टर को धमकी देने वाले दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 14 अप्रैल को AMU से बीटेक कर रही छात्रा से मिलने पहुंचे दोस्त को भीड़ के साथ घेर लिया था। धमकी देते हुए कहा था कि एएमयू मिनी पाकिस्तान है, यही पर हलाल कर दफना कर देंगे। तेरे घर वालों को भी तेरा पता नहीं चलेगा। उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने की भी बात कही थी। डॉक्टर ने खुद को घिरा देख 112 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी थी। कुछ देर बाद 112 पुलिस पहुंची थी। घटना की जानकारी लेने के बाद उसे सुरक्षित बाहर भिजवाया था। पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद से छानबीन में जुटी थी लगी थी। रविवार शाम को दोनों को सुलेमान हाल से दबिश देकर पकड़ लिया था। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए डॉ. कुलवंत सिंह ने बताया- वह अमरोहा के गजरौला के नगलिया मेव रहने वाले हैं। 14 अप्रैल को अपनी मित्र छात्रा से मिलने एएमयू कैंपस गए थे। छात्रा से मुलाकात के बाद जब वह ई रिक्शा से लौटने लगे तभी चार युवक वहां पर पहुंच गए । उनसे बदसलूकी करने लगे। उन्होंने फोन करके करीब 30 दोस्त बुला लिए। उसके बाद गाली गलौज करने लगे। उन्होंने वीडियो भी बनाया।आरोप है कि एक उनमें से एक युवक ने खुद को एम टेक सेकेंड ईयर का छात्र बताया। वह लगातार गलियां दे रहा था। छात्र ने धमकी देते हुए कहा- AMU मिनी पाकिस्तान है तुझे यही दफना देंगे डॉ कुलवंत सिंह का आरोप है कि उसने धमकी देते हुए कहा- यहां सिर्फ मुस्लिमों की चलती है। एएमयू छोटा पाकिस्तान है। यहां तुझे काटकर हलाल कर देंगे और दफना देंगे। तेरे घर वालों को भी तेरा पता नहीं चलेगा। तुम्हे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। करीब आधे घंटे तक भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेरे रखा। उन्होंने खुद को घिरते देख फौरन 112 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी। प्रॉक्टर टीम भीड़ से बचाकर डॉक्टर को कार्यालय ले गई इस बीच विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर टीम मौके पर पहुंची और अपने साथ प्रॉक्टर कार्यालय ले गई। वहां पूछताछ के दौरान उसका मोबाइल भी कुछ समय के लिए अपने पास रख लिया गया। कुछ देर बाद 112 पुलिस भी पहुंची और आवश्यक जानकारी लेने के बाद उसे सुरक्षित बाहर भिजवा दिया। सीसीटीवी से हुई आरोपी छात्रों की पहचान एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया-डॉक्टर ने इस मामले में तहरीर दी थी। जिसके बाद से सीसीटीवी फुटेज की जांच की। धमकी देने वाले छात्रों की पहचान गाजीपुर निवासी शाहबाज इजहारुल हक और बरेली निवासी ​नजीब हसीब के रूप में हुई। इजहारुल हक एमटेक का छात्र है। वहीं नजीब बीटेक कर रहा है। दोनों की पहचान होने के बाद पुलिस ने यूनिवर्सिटी की प्रोक्टोरियल टीम से संपर्क साधा। उसके बाद रविवार रात को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू:डीएम ने डडौना गांव में किसानों से किया संवाद, मुआवजे पर चर्चा
    Next Article
    स्टाफ की कमी, नहीं चालू हो पा रही नई मॉर्चरी:15 मैन पावर की जरूरत, पोस्टमॉर्टम के लिए लंबा इंतजार; दो साल पहले हैंडओवर हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment