Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में SP सरवणन टी का एक्शन:चौकी इंचार्ज बदले, कुछ ही घंटों में दूसरी तबादला सूची जारी

    2 hours ago

    2

    0

    जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी सरवणन टी ने कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। आज सुबह ही एसपी ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया था, जिसके कुछ ही घंटों बाद यह दूसरी तबादला सूची जारी की गई है। इस सूची के अनुसार, सौम्य कुमार जायसवाल को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी इंचार्ज टीकरमाफी बनाया गया है। धीरेंद्र कुमार तिवारी को कादूनाला चौकी प्रभारी से प्रभारी चौकी इंचार्ज सत्थिन भेजा गया है। इसी क्रम में, धीरेंद्र प्रताप सिंह को मोहनगंज थाने से भाले सुल्तान स्थानांतरित किया गया है। रामजी सिंह को अमेठी से प्रभारी चौकी इंचार्ज त्रिसुंडी बनाया गया है। सुधीर कुमार को मुसाफिरखाना से इन्हौना भेजा गया है। श्री कृष्ण पाल को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि वीरेंद्र कुमार को मुसाफिरखाना चौकी भेजा गया है। एसपी द्वारा कुछ ही घंटों के भीतर जारी की गई इन दो तबादला सूचियों से पुलिस विभाग में, खासकर अन्य थानेदारों और कर्मियों में, हलचल मची हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मायके पक्ष ने पति पर लगाया आरोप, कहा- गला घोंटकर हत्या कर दी
    Next Article
    आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय में घोड़ों के लिए विशेष वार्ड:पूर्वांचल के 22 जिलों के पशुपालकों को मिलेगी सुविधा, 14 लाख की मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment