Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीटा, VIDEO:थप्पड़ों और लाठी से पीटा, बचाने की कोशिश करती रही लड़की

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को युवती के परिजनों ने लाठी-डंडों से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई के दौरान प्रेमिका अपने प्रेमी को बचाने का प्रयास करती रही। यह मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान युवती के परिजन घर आ गए और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। परिजनों ने युवक की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। युवक लगातार माफी मांगता रहा और मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवती अपने प्रेमी को परिजनों की पिटाई से बचाने की लगातार कोशिश कर रही थी। संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो कब का और कहां का है। स्थानीय स्तर पर ऐसी भी चर्चा है कि युवक और युवती अलग-अलग समुदाय से हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर विभिन्न प्रकार की बातें हो रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या:सुलह के बहाने ले गए ससुराल वाले थे, रास्ते में मारा: एक साल पहले हुई थी लव मैरिज
    Next Article
    कल्याणपुर में गोली मारकर मर्डर करने में दो को उम्रकैद:पुरानी रंजिश में हत्याकांड को दिया था अंजाम, 10 गवाह पेश किए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment