Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में गैंगेस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार:झारखंड का शातिर अभियुक्त, गोकशी का भी आपराधिक इतिहास

    2 hours ago

    2

    0

    अमेठी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना रामगंज पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 23 वर्षीय अभियुक्त आकाश कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है। यह अभियुक्त झारखंड के हजारीबाग का निवासी है और गोकशी के मामले में भी वांछित था। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देशन और सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आकाश चौधरी को हिरासत में लिया। अभियुक्त का पूरा नाम आकाश कुमार चौधरी पुत्र पुनीत महतो है, जो घसकोड़ी, थाना बरकटा, जनपद हजारीबाग, झारखंड का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना रामगंज में मु0अ0सं0 104/2025 धारा 109, 132, 61(2) बीएनएस व 3/5(क)/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। इस कार्रवाई को निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दयाराम कनौजिया, हेड कांस्टेबल बालेन्द्र यादव और हेड कांस्टेबल हेमन्त कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अब अभियुक्त से पूछताछ कर उसके गैंग के अन्य सदस्यों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी से सपा में आक्रोश:SP आफिस पहुंचे कार्यकर्ता, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    अखिलेश परिवार पर अभद्र टिप्पणी का विरोध:शामली में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment