Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में एसपी ने चेकिंग प्वाइंट का किया निरीक्षण:पुलिसकर्मियों की ड्यूटी परखी, संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच में लापरवाही न बरतने को कहा

    5 hours ago

    2

    0

    अमेठी में जामो थाना क्षेत्र के वारिसगंज मोड़ पर बने चेकिंग प्वाइंट का एसपी सरवणन टी. ने आज सुबह करीब 3 बजे निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों और पीआरवी वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को प्रभावी चेकिंग करने और ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। एसपी ने आम लोगों से शालीनता से पेश आने को भी कहा। यह निरीक्षण जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत किया गया। अभियान के अंतर्गत सभी थानों की पुलिस ने जिले की सीमाओं के साथ ही अंदरूनी इलाकों के प्रमुख रास्तों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए हैं। यहां पुलिस टीमें संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच कर रही हैं। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, वैध कागजात के बिना चलने वाले वाहनों के साथ खराब या बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगे वाहनों की जांच शामिल है। शांति और सुरक्षा बनाए रखना अभियान का उद्देश्य पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन चक्रव्यूह का उद्देश्य जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना तथा संदिग्ध लोगों और वाहनों की गतिविधियों पर रोक लगाना है। अभियान के तहत अब तक दर्जनों अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुठभेड़ में कैंटर चोरी का आरोपी गिरफ्तार:पैर में लगी गोली; तमंचा, कारतूस, नकदी बरामद
    Next Article
    विधानसभा-चुनाव से पहले सोनभद्र में बसपा ने बदली जिला कमेटी:खरार अहमद उपाध्यक्ष, राजकुमार गुप्ता महासचिव और श्रीकांत पाठक बने कोषाध्यक्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment