Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुठभेड़ में कैंटर चोरी का आरोपी गिरफ्तार:पैर में लगी गोली; तमंचा, कारतूस, नकदी बरामद

    6 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और चोरी के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे पुलिस की निगरानी में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और 12,100 रुपए नकद मिलने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर को जाटवपुरी चौराहे की सर्विस रोड पर खड़ा कैंटर (यूपी 80 बीटी 4887) चोरी हो गया था। रामगढ़ थाने में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। जांच में जाकिर हुसैन पुत्र सफी मोहम्मद का नाम सामने आया। वह एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के पोंडरी का रहने वाला है और फिलहाल जसराना थाना क्षेत्र के पौतपुरी मोहल्ले में रहता है। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि कैंटर चोरी में शामिल आरोपी साथी रोड के पास नायरा पेट्रोल पंप से नगला मिलिक जाने वाले रास्ते पर किसी और चोरी की तैयारी में है। रामगढ़ पुलिस और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, एक संदिग्ध युवक आता दिखा। उसे रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा। फिसलकर गिरने के बाद उसने पुलिस टीम पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घायल की पहचान जाकिर हुसैन के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से तमंचा, कारतूस, मोबाइल, आधार कार्ड की छायाप्रति, लोहे का जैक, लोहे की रॉड, दो पेचकश, व्हील पाना और 12,100 रुपए मिले। पुलिस के अनुसार, जाकिर के खिलाफ मटसेना थाने में भी चोरी का केस दर्ज है। रामगढ़ थाने में दर्ज केस में चोरी और बरामदगी से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। टीम में प्रभारी निरीक्षक शेरपाल सिंह, उपनिरीक्षक अचल कुमार, आदित्य चौधरी, रोहित तोमर, तरुण अहलावत, कांस्टेबल रॉकी तोमर, शुभम तेवतिया और दीपक कुमार शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में ट्रैक्टर-ट्रॉला से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत:लखनऊ से अयोध्या जा रहे थे दोनों, चालक वाहन छोड़कर फरार
    Next Article
    अमेठी में एसपी ने चेकिंग प्वाइंट का किया निरीक्षण:पुलिसकर्मियों की ड्यूटी परखी, संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच में लापरवाही न बरतने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment