Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधानसभा-चुनाव से पहले सोनभद्र में बसपा ने बदली जिला कमेटी:खरार अहमद उपाध्यक्ष, राजकुमार गुप्ता महासचिव और श्रीकांत पाठक बने कोषाध्यक्ष

    5 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र में बहुजन समाज पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पिछले दो विधानसभा चुनावों में कमजोर हुए जनाधार को फिर से मजबूत करने के लिए पार्टी जिला स्तर पर संगठन को नए सिरे से तैयार कर रही है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष रामचंद्र रत्ना ने नई जिला कमेटी की घोषणा करते हुए कई पदों पर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिलाध्यक्ष की ओर से जारी सूची के अनुसार, शेखरार अहमद को जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार गुप्ता को जिला महासचिव और श्रीकांत पाठक को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजकुमार संघर्षी को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अविनाश शुक्ला और शिव शंकर राव को जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा बद्री प्रसाद को जिला बीबीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी जिलाध्यक्ष रामचंद्र रत्ना ने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। नई कमेटी के सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। आमजन की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। एकजुट होकर काम करने का दिया संदेश जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। पार्टी का जनाधार बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। नई जिला कमेटी की घोषणा को इसी रणनीति के तहत उठाया गया कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में एसपी ने चेकिंग प्वाइंट का किया निरीक्षण:पुलिसकर्मियों की ड्यूटी परखी, संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच में लापरवाही न बरतने को कहा
    Next Article
    मैनपुरी में 39 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले:महिला दरोगाओं का भी हुआ तबादला, 2 लाइन हाजिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment