Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में 170 सड़कों का नवीनीकरण ठप:बिटुमिन आपूर्ति बाधित, 30 करोड़ की परियोजनाएं प्रभावित

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी जिले में 170 सड़कों के नवीनीकरण का काम ठप हो गया है। खाड़ी देशों में चल रहे विवाद के कारण बिटुमिन की आपूर्ति बाधित होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इन 181 किलोमीटर लंबी सड़कों की कुल लागत लगभग 30 करोड़ रुपये है। सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाला बिटुमिन कच्चे तेल से बनता है। खाड़ी देशों में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे मथुरा रिफाइनरी से बिटुमिन की उपलब्धता कम हो गई है। जिले को आवश्यक बिटुमिन की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जिले में 181 किलोमीटर की 170 सड़कों के लिए 29 करोड़ 50 लाख रुपये का टेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है। इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 13.3 मीट्रिक टन बिटुमिन की आवश्यकता है। बिटुमिन की उपलब्धता होते ही नवीनीकरण का काम फिर से शुरू हो सकेगा। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशाषी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि खाड़ी देशों में विवाद के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति कम हो गई है, जिससे बिटुमिन की उपलब्धता प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मथुरा रिफाइनरी से बिटुमिन की आपूर्ति सामान्य होगी, सड़कों के नवीनीकरण के काम में तेजी आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव मंडी में शौचालय बंद मिला, डायरेक्टर नाराज VIDEO:इंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों को लगाई फटकार, सुधार के निर्देश
    Next Article
    संभल में बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगास्नान किया:गौतम बुद्ध के जन्म-परिनिर्वाण पुण्य का दिन, घाटों पर सुरक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment