Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में 1000 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित:सांसद किशोरी लाल शर्मा की पहल पर निःशुल्क शिविर आयोजित

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा की पहल पर तीन दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग सहायतार्थ शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अमेठी संसदीय क्षेत्र के लगभग 1000 दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। वितरित किए गए उपकरणों में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र (कान मशीन), बैसाखी, छड़ी और कृत्रिम हाथ-पैर शामिल थे। शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को सरल, सम्मानजनक एवं सशक्त बनाना था। तीनों दिनों तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने गहन परीक्षण के बाद लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपकरण उपलब्ध कराए। इस पहल से उनके जीवन में आत्मविश्वास और नई आशा का संचार हुआ, जिसके लिए बड़ी संख्या में लाभार्थियों और उनके परिजनों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया। शिव महेश शैक्षिक संस्थान, गौरीगंज के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल सहित कई जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सांसद की धर्मपत्नी किरन बाला शर्मा भी तीनों दिनों तक उपस्थित रहीं और दिव्यांगजनों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। समापन अवसर पर सांसद शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि शुद्ध जनसेवा की भावना से प्रेरित है। उन्होंने गांधी-नेहरू परिवार की सेवा, त्याग और मानवता की विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि वे इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अमेठी में निरंतर जनकल्याण के कार्य करते रहेंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, भोलानाथ त्रिपाठी, प्रवक्ता अनिल सिंह, राजीव सिंह, ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव, अर्जुन पासी, रामबरन कश्यप, सुनील सिंह, अनुपम पांडेय, कमलाकर मिश्र, राम लखन शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव अशोक शुक्ला, सर्वेश सिंह, शुभम सिंह, सुमित तिवारी, गीता सिंह, श्रद्धा सिंह, जगन्नाथ यादव, पुष्पा दुबे, मनोज कश्यप और दयाराम सोनी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 1.29 करोड़ की ठगी में दो गिरफ्तार:डिजिटल अरेस्ट करने वाले ठग को प्रोवाइड कराए थे खाते, 6 राज्यों में दर्ज है शिकायत
    Next Article
    सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की अर्थी निकाली:छाती पीट पीटकर रोईं बोलीं- मर गया, कैसे घर चलाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment