Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरावती यौन उत्पीड़न के आरोपी के घर बुलडोजर चलाया:दावा- 180 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया, 350 वीडियो मिले

    4 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र में अमरावती जिले के परतवाड़ा में लड़कियों के यौन शोषण के मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर के घर पर प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर चलाया। जांच के लिए प्रशासन ने 46 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) बनाया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तनवीर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी लड़कियों को फंसाते थे, फिर उन्हें मुंबई और पुणे ले जाकर अश्लील वीडियो बनाते थे। पुलिस ने इन चारों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया। जहां उन्हें सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। दावा है कि आरोपियों के पास 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं, जिनसे वह लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहे थे। अब तक किसी ने शिकायत नहीं की पुलिस ने बताया कि अब तक किसी भी पीड़ित ने शिकायत के लिए सीधे संपर्क नहीं किया है। पुलिस ने पीड़ितों और उनके परिवारों से आगे आकर जांच में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही उनकी पहचान सुरक्षित रखने का आश्वासन दिया है। तनवीर को 11 अप्रैल को हिरासत में लिया गया, जब उसके साथ कुछ महिलाओं और लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। आरोपी का मोबाइल फोन जब्त अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो अपने दोस्तों या किसी संगठित गिरोह के साथ शेयर किए थे या नहीं। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, इस डिवाइस में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनकी जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में स्थानीय मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग भी थाने पहुंचे। इन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक, राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने ग्रामीण एसपी विशाल आनंद को ज्ञापन देकर मामले की जांच के लिए SIT बनाने की मांग भी की थी। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी वॉटसऐप और स्नैपचैट ग्रुप के जरिए नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाता था। वह उन्हें फंसाकर अपने साथ ले जाता और फिर उनका शोषण करता था। ---------------------- ये खबर भी बने: टाटा सन्स चेयरमैन बोले- नासिक की घटना परेशान करने वाली:सीनियर अफसर से जांच करा रहे, TCS कैंपस में यौन उत्पीड़न, जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप हैं टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने TCS नासिक में लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को गंभीर और परेशान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच सीनियर अफसर से कराई जा रही है और दोषियों पर सख्त एक्शन लेंगे। रविवार को अपनी पहली प्रतिक्रिया में कंपनी ने कहा था कि कंपनी में किसी भी तरह के उत्पीड़न के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है। जैसे ही उसे मामले की जानकारी मिली, उसने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम बंगाल में हर महिला को ₹3,000 महीने का वादा:स्मृति ईरानी ने 'मातृशक्ति भरोसा कार्ड' लॉन्च किया; 23 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग
    Next Article
    शिक्षा विभाग की लिस्ट में अकबर मतलब…महान, मुगल सम्राट:लड़कों के लिए रामप्यारी-बेचारादास और लड़कियों के लिए भिक्षा, मक्खी जैसे नाम सुझाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment