Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन में अव्यवस्था, पुलिस पर बदसलूकी का आरोप:मुरादाबाद में भीड़ बेकाबू, घंटों लाइन में खड़े रहे श्रद्धालु

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन के पहले दिन अव्यवस्था का माहौल रहा। जीएमडी रोड स्थित चढ़ा कॉम्प्लेक्स में जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा में पंजीकरण शुरू होते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे व्यवस्थाएं चरमरा गईं। रजिस्ट्रेशन की सूचना मिलते ही श्रद्धालु सुबह तड़के से ही कतारों में लग गए। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि परिसर से लेकर सड़क तक लंबी लाइनें लग गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुलिस पर बदसलूकी और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि वे रात करीब दो बजे से ही रजिस्ट्रेशन के लिए खड़े थे, लेकिन सुबह तक भी कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। लोगों का आरोप था कि प्रशासन की ओर से न तो टोकन व्यवस्था की गई और न ही लाइन को व्यवस्थित रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए। भीड़ बढ़ने के कारण धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आए लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को धक्का देकर हटाया, जिससे कई लोग नाराज हो गए। उनका कहना था कि पुलिस का रवैया असहयोगपूर्ण रहा। रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में लोग अमरनाथ यात्रा के लिए आवेदन करते हैं, फिर भी इस बार पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं की गईं। लोगों का मानना था कि यदि टोकन सिस्टम और अलग-अलग काउंटर बनाए जाते तो इतनी अफरा-तफरी नहीं होती। कुछ समय के लिए मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की। कई लोगों ने शिकायत की कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी उनका नंबर नहीं आया और उन्हें बिना रजिस्ट्रेशन कराए ही लौटना पड़ा। फिलहाल, पुलिस और बैंक प्रशासन द्वारा स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि श्रद्धालुओं में पुलिस के रवैये और अव्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त काउंटर, टोकन व्यवस्था और बेहतर सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि आगे आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर एसपी ने सैफनी थाने का निरीक्षण किया:अभिलेख, हवालात का जायजा लिया, कर्मचारियों को अनुशासन; विनम्रता के निर्देश
    Next Article
    मिर्जापुर में 24-26 अप्रैल तक बंद रहेंगे कोर्ट:न्यायिक अधिकारी खेल प्रतियोगिता के कारण; 26 सितंबर, 24 अक्टूबर को खुलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment