Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत:परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के धनौरा कस्बे में शेरपुर मोहल्ले में सोमवार को एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक प्रसूता (25) की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा बढ़। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया । जिसके बाद अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों के प्रदर्शन से सड़क जाम लग गया। हालांकि, प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर उनका गुस्सा किया और शव को कब्जे लेते हुए यातायात को बहाल किया। देखें घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… प्रसव के दौरान बिगड़ी हालत धनौरा थाना प्रभारी अमरपाल सिंह के मुताबिक, क्षेत्र के विशावली गांव निवासी अर्जुन सिंह पत्नी रज्जो को प्रसव पीड़ा होने पर शेरपुर पुलिस चौकी के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने लाए थे। परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान अचानक रज्जो की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय पर सही उपचार नहीं मिलने के कारण रज्जो की जान गई। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। सड़क पर जाम, मौके पर पहुंची पुलिस हंगामे के दौरान परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए धनौरा और बछरायूं पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाने की कोशिश की। बावजूद इसके परिवार वाले कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। एएनएम की डिग्री पर चला रहे थे अस्पताल घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि क्लीनिक संचालक के पास केवल एएनएम (ANM) की डिग्री थी, जिसके आधार पर अस्पताल चलाया जा रहा था। यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना जा रहा है। एफआईआर दर्ज करने की तैयारी सीएमओ ने आश्वासन दिया कि मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने भी इस पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस कर रही स्थिति सामान्य करने का प्रयास खबर लिखे जाने तक परिजन शव को सड़क पर रखकर जाम लगाए हुए थे। पुलिस प्रशासन स्थिति को सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिला रहा है। यह घटना एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 1 अप्रैल से ‘स्कूल चलो अभियान’ शुरू:बीएसए ने कहा: नजदीकी स्कूल में कराएं बच्चों का प्रवेश, सरकार उठाएगी पूरा खर्च
    Next Article
    कासगंज में महावीर जयंती पर शोभायात्रा निकली:जैन समुदाय ने 2625वां जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment