Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में कार की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत:शादी समारोह में खाना बनाकर लौट रहे थे; चालक पर केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के मंडी धनौरा में मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे कार की टक्कर से कैटरिंग का काम करने वाले पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह में खाना बनाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों की बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। देखिए 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… मोहल्ला शिवपुरी निवासी 55 साल के मुकेश सैनी केटरिंग का काम करते थे। मुकेश के परिवार में 2 बेटे सौरभ(22) और कौशल(25) और एक बेटी खुशी(20) हैं। पत्नी की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। बड़ा बेटा कौशल (25) भी मुकेश के साथ ही केटरिंग का काम करता था। कौशल की 4 साल पहले शादी हुई थी। कौशल के परिवार में पत्नी गुड्डी और ढ़ाई साल की बेटी है। शादी समारोह से खाना बनाकर लौट रहे थे पिता-पुत्र मुकेश बेटे कौशल (25) के साथ मंडी धनौरा के साईं बैंक्विट हॉल में खाना बनाने गए थे। मंगलवार रात करीब 12:30 बजे काम खत्म कर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तहसील के पास कोल्ड स्टोर के नजदीक चांदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया केस हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। घटनास्थल मंडी धनौरा शहर में है, लेकिन यह बछरायूं थाना क्षेत्र के अधीन आता है। बछरायूं थाना प्रभारी अतवीर चौहान ने बताया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनपुट के अनुसार, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चालक की तलाश कर रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 53 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले:SP ने जारी किया आदेश, विधानसभा चुनाव से पहले फेरबदल
    Next Article
    आगरा में आइटीआइ कालेज में दाखिला से पहले जानें हकीकत:नियमों के विपरीत चल रहे आइटीआइ, नोडल प्रधानाचार्य बोले-लैब और वर्कशाप देखने के बाद लें दाखिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment