Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में आइटीआइ कालेज में दाखिला से पहले जानें हकीकत:नियमों के विपरीत चल रहे आइटीआइ, नोडल प्रधानाचार्य बोले-लैब और वर्कशाप देखने के बाद लें दाखिला

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में मानकों को ताक पर रखकर संचालित होने वाले आइटीआइ संस्थानों को लेकर औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने एक बार फिर अभ्यर्थियों को चेताया है। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में प्रवेश लेने जा रहे छात्रों को सलाह दी गई है कि दाखिले से पहले संस्थान की वास्तविक स्थिति जरूर जांच लें। बल्केश्वर स्थित राजकीय आइटीआइ के प्रधानाचार्य एवं नोडल प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद के राजकीय और निजी आइटीआइ में प्रवेश लेने वाले प्रशिक्षार्थी पहले संस्थान परिसर का भ्रमण करें। वहां मौजूद लैब, कार्यशाला और प्रशिक्षण से जुड़ी अन्य सुविधाओं को अपनी आंखों से देखने के बाद ही प्रवेश लें। केवल कागजों या विज्ञापन में दिखाई गई सुविधाओं के भरोसे दाखिला न लें। उन्होंने कहा कि यदि कोई संस्थान धरातल पर मौजूद नहीं है या वहां प्रशिक्षण के लिए जरूरी लैब और कार्यशालाएं नहीं हैं, तो अभ्यर्थी उसमें प्रवेश न लें। ऐसे संस्थानों की जानकारी ईमेल आईडी gov.itiagra001@gmail.com पर भेजने के साथ नोडल प्रधानाचार्य को लिखित शिकायत भी दें। इससे संबंधित संस्थान की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले: पूर्व में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां सूची में आइटीआइ दर्ज है लेकिन धरातल पर संस्थान संचालित ही नहीं है। इस मुद्दे को लेकर कई बार छात्र संगठनों ने प्रदर्शन भी किया। जांच समितियां भी बनीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। विभाग की ओर से दी गई यह सलाह उन्हीं पुराने मामलों के बाद अभ्यर्थियों को सतर्क करने के लिए दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में कार की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत:शादी समारोह में खाना बनाकर लौट रहे थे; चालक पर केस दर्ज
    Next Article
    मथुरा में भाजपा की बैठक में चुनावी एजेंडा तय:हर ब्लॉक में लगेगी चौपाल, नितिन नवीन ने बूथ जीतने का दिया मंत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment