Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 53 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले:SP ने जारी किया आदेश, विधानसभा चुनाव से पहले फेरबदल

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के तहत पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। SP जयप्रकाश सिंह ने मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे 53 उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदलने का आदेश जारी किया। सभी को नई तैनाती पर तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक जरूरत और चुनाव को देखते हुए फेरबदल आदेश के मुताबिक, पुलिसकर्मियों का समायोजन प्रशासनिक जरूरतों और आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है। कोतवाली सदर, गंगाघाट, दही, अचलगंज, बांगरमऊ, पुरवा, मौरावां, हसनगंज, सफीपुर और बिहार समेत कई थानों और चौकियों में तैनात उपनिरीक्षकों को दूसरे स्थानों पर भेजा गया है। कई उपनिरीक्षकों को थानों से चौकियों और चौकियों से थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। महिला उपनिरीक्षक मीना कुमारी को कोतवाली से बांगरमऊ थाना और महिला उपनिरीक्षक नीला देवी तिवारी को बांगरमऊ से कोतवाली सदर भेजा गया है। इन उपनिरीक्षकों की बदली गई तैनाती उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र को कोतवाली सदर से चौकी बेथर, ज्ञान सिंह को कोतवाली से बेहटामुजावर और राज नारायण यादव को कोतवाली से औरास भेजा गया है। कृष्णकांत को गंगाघाट से हसनगंज और करमुरज्जमा को गंगाघाट से आसीवन भेजा गया है। अजय कुमार शर्मा को गंगाघाट से अचलगंज, राजेंद्र सिंह को दही से हसनगंज, शिवपाल सिंह को दही से बांगरमऊ और फिरोज अहमद सिद्दीकी को बिहार से कोतवाली सदर भेजा गया है। रामचंद्र मिश्र को बारासगवर से अचलगंज, राम प्रताप सिंह को बारासगवर से हसनगंज, राम कुमार को बारासगवर से सोहरामऊ और कोमल सिंह यादव को बारासगवर से बीघापुर भेजा गया है। सूची में कई अन्य उपनिरीक्षकों को भी अलग-अलग थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारी दी गई है। SP के आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को स्थानांतरण की सूचना मिलने के बाद नई तैनाती के लिए रवाना होने और आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा के 27 इंस्पेक्टरों का दूसरे जिलों में ट्रांसफर:विधानसभा चुनाव 2027 से पहले औरैया, कानपुर देहात में नई तैनाती
    Next Article
    अमरोहा में कार की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत:शादी समारोह में खाना बनाकर लौट रहे थे; चालक पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment