Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में आकाशीय बिजली गिरने से दो की गई जान:गन्ने के खेत में काम करते समय हादसा, किसानों की दर्दनाक मौत

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा जिले में भारी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए। यह घटना शुक्रवार सुबह देहात थाना क्षेत्र के गांव गजाना बागड़पुर में हुई, जब सभी लोग गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। मृतकों की पहचान गांव गजाना निवासी धर्मेंद्र (45) और बिहार निवासी मजदूर नरेश (30) के रूप में हुई है। घटना के समय धर्मेंद्र अपने गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। उनके साथ बागड़पुर निवासी जयवीर सिंह और बिहार से आए मजदूर नरेश तथा भूरे खां भी मौजूद थे। सुबह लगभग 11 बजे अचानक बिजली गिरने से चारों इसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरने से धर्मेंद्र और नरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयवीर और भूरे खां गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेश दुबे, तहसील और थाना पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि गजाना बागड़पुर गांव में यह दुखद घटना हुई है। तहसील प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीड़ित किसान से तहरीर प्राप्त कर दोनों शवों का पीएम कराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में DCM की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एलपीजी सिलेंडर लेने जा रहा था युवक, बेटे की मौत से सदमें आए पिता
    Next Article
    भारी बारिश के बीच अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज:हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन-शांति और तरक्की की दुआएं मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment