Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में DCM की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एलपीजी सिलेंडर लेने जा रहा था युवक, बेटे की मौत से सदमें आए पिता

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक एलपीजी सिलेंडर लेने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने डीसीएम और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह हादसा शुक्रवार को एमएफ हाईवे पर अलापुर कस्बे में एक शराब के ठेके के पास हुआ। सढोमई गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू पुत्र भीमसेन अपनी बाइक से गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे। अलापुर कस्बे में शराब की दुकान के सामने पहुंचते ही, सामने से आ रहे एक डीसीएम वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत सोनू को अपनी जीप से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सोनू की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। उनके पिता भीमसेन अस्पताल में सदमे में दिखाई दिए और उन्हें पुलिसकर्मियों ने संभाला। पुलिस ने हादसे के बाद डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। सोनू अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह परिवार का सहारा थे और अपने भाइयों के साथ खेती-बाड़ी में सहयोग करते थे। उनकी अचानक हुई मृत्यु से परिवार को गहरा सदमा लगा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली बाइक रैली:मिशन शक्ति के तहत बारिश में भीगते हुए दिया सुरक्षा का संदेश
    Next Article
    अमरोहा में आकाशीय बिजली गिरने से दो की गई जान:गन्ने के खेत में काम करते समय हादसा, किसानों की दर्दनाक मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment