Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारी बारिश के बीच अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज:हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन-शांति और तरक्की की दुआएं मांगी

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर जिले में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। भारी बारिश के बावजूद हजारों मुस्लिम समुदाय के लोग जिले भर की सैकड़ों मस्जिदों में नमाज पढ़ने पहुंचे। इस दौरान देश में अमन, शांति और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। इस्लाम में जुमे की नमाज का विशेष महत्व है, खासकर रमजान के पवित्र महीने में। अलविदा जुमे की नमाज के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ही तैयारियों में जुटे थे। मस्जिदों में विशेष साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया था। सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण नमाजियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में पहुंचे। दोपहर 12:45 बजे से 2:30 बजे के बीच जिले की सैकड़ों मस्जिदों में नमाज अदा की गई। बिजनौर शहर की प्रमुख मस्जिदों में मदनी मस्जिद, अक्सा मस्जिद, मरकज वाली मस्जिद, इमली वाली मस्जिद, चाहशीरी वाली मस्जिद, स्टेशन वाली मस्जिद, मिरदगान वाली जामा मस्जिद, कचहरी और कलेक्ट्रेट वाली मस्जिद शामिल थीं। नमाज के बाद, बड़ी संख्या में लोग बाजारों की ओर निकले और ईद के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री खरीदी। इस अवसर पर अनेक मस्जिदों के इमामों ने रमजान के महीने में इबादत की फजीलत बताई। उन्होंने गुनाहों से तौबा करने और उनसे बचने का भी संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में आकाशीय बिजली गिरने से दो की गई जान:गन्ने के खेत में काम करते समय हादसा, किसानों की दर्दनाक मौत
    Next Article
    कानपुर देहात में बारिश से किसानों की फसलें प्रभावित:गेहूं, चना, सरसों और आलू की फसल को नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment