Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में 'सेफ सिटी' योजना:12 स्थानों पर लगेंगे 25 CCTV कैमरे, 48 साउंड सिस्टम

    9 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर पालिका को 'सेफ सिटी' योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत शहर के 12 प्रमुख स्थानों पर 25 सीसीटीवी कैमरे, 48 साउंड सिस्टम और 50 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।यह पहल शहर में बढ़ती चोरी, छिनैती और छेड़खानी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में सहायक होगी। इन उपकरणों का संचालन वाईफाई के माध्यम से किया जाएगा। कैमरे और साउंड सिस्टम कटरिया याकूबपुर, काशीराम आवास, गौहन्ना बाईपास, दोस्तपुर रोड, पटेल नगर और चुंगी नाका जैसे प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे। नगर पालिका में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहां से यातायात व्यवस्था, नो-पार्किंग और अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी जा सकेगी। इस योजना के तहत शहर की दैनिक निगरानी की जाएगी। अतिक्रमण के साथ-साथ शहर की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों का व्यापक जाल बिछाकर पूरे शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि बजट प्राप्त होने के बाद इस कार्य को शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध संबंधों में हुई थी मासूम की हत्या:फिरोजाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा
    Next Article
    बिजनौर में तालिब बंधुओं की जमानत अर्जी निरस्त:पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह विवाद मामले में 40 दिन से जेल में हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment