Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध संबंधों में हुई थी मासूम की हत्या:फिरोजाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा

    10 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद। थाना फरिहा क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पप्पू उर्फ यासीन अली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अवैध संबंधों में बाधा बनने पर मासूम की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना के समय पहने गए कपड़े और जूते भी बरामद किए हैं। थाना फरिहा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को अंधपुरा से कैंची की पुलिया के पास से दबोचा। आरोपी फरिहा थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित था। पूछताछ में आरोपी पप्पू उर्फ यासीन अली, निवासी ग्राम ईखू, थाना फरिहा, ने बताया कि उसके बालिका की मां से अवैध संबंध थे। बालिका इन संबंधों का विरोध करती थी और उसे घर आने से रोकती थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने 29 अप्रैल 2026 को बालिका को अकेला पाकर नाले के पास ले जाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने बालिका के शव को नाले के पानी और झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पप्पू उर्फ यासीन अली पर पहले से हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गोहत्या अधिनियम सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार, उपनिरीक्षक मुकुल त्यागी, कांस्टेबल नितिन कुमार, सुनील कुमार और परमानंद शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में अतिक्रमण पर ट्रैफिक पुलिस-नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई:अतिक्रमण करने वालों में मची भगदड़, 36 को नोटिस
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में 'सेफ सिटी' योजना:12 स्थानों पर लगेंगे 25 CCTV कैमरे, 48 साउंड सिस्टम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment