Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में 42 लाख से लगेंगे 6 सौर ऊर्जा पंप:नगरपालिका स्वच्छ शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की तैयारी में, काम शुरू

    8 hours ago

    2

    0

    अम्बेडकरनगर में नागरिकों और यात्रियों को अब स्वच्छ शीतल पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अकबरपुर नगरपालिका द्वारा 42 लाख रुपये की लागत से छह स्थानों पर सौर ऊर्जा चालित वाटर पंप लगाए जाएंगे। सोमवार को विक्रमादित्य सिंह तिराहे पर पहले वाटर पंप की स्थापना का कार्य शुरू हो गया है। इन वाटर पंपों से एक सप्ताह के भीतर लोगों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा। जिला मुख्यालय पर गर्मियों में पेयजल की किल्लत को दूर करने के उद्देश्य से नगरपालिका ने सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा वाटर पंप लगाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा था। इस प्रस्ताव को हाल ही में स्वीकृति मिली है और शासन ने परियोजना के लिए धनराशि भी आवंटित कर दी है। मुख्य बाजार शहजादपुर जैसे क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल और सैकड़ों छोटी-बड़ी दुकानें हैं। यहां ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। गर्मी के मौसम में पेयजल की मांग बढ़ जाती है, और बाजार में पर्याप्त सुविधा न होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। इन वाटर पंपों की स्थापना से यह समस्या दूर होगी। प्रत्येक वाटर पंप पर एक हजार लीटर क्षमता का टैंक लगाया जाएगा। ये पंप सौर ऊर्जा से संचालित होंगे, जिसके लिए 150 फीट की बोरिंग और एक हॉर्सपावर का मोटर इस्तेमाल किया जाएगा। पानी को ठंडा रखने के लिए फ्रीजर की व्यवस्था भी होगी। प्रत्येक स्थान पर चार टोटियां लगाई जाएंगी और इनकी देखरेख के लिए कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगी। अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत ने बताया कि जिला मुख्यालय पर छह स्थानों पर सौर ऊर्जा चालित वाटर पंप लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भूमि का चयन किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को गर्मी के मौसम में पेयजल के लिए किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में 14 वर्षीय छात्रा लापता:युवक पर अपहरण का केस, स्कूल जाते समय हुई गायब
    Next Article
    हरदोई में 15,602 परिवारों को मिलेंगे शौचालय:स्वच्छ भारत मिशन के तहत ₹18.72 करोड़ होंगे खर्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment